featured धर्म

02 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 02 अप्रैल 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल..

मेष
राशि के जातकों को अपने विचारों पर आज अंकुश रखने की जरूरत है। आज के दिन संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस राशि के जातक को कुसंगति से बचना चाहिए। विवेक से कार्य करें तो लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृषभ
वृषभ राशि के जातक के किए कार्य से रविवार को लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता और तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है।

मिथुन
मिथुन राशिफल के अनुसार कार्यस्थल पर अकारण तनाव सम्भव है। आज के दिन यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है।

कर्क
कर्क राशिफल के अनुसार लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। रविवार को आपको गृहस्थ सुख मिलेगा। इस राशि के जातक को स्वास्‍थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आज के दिन सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।

सिंह
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें, व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। किसी से अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद सम्भव है।

तुला
रविवार को दिन की शुरुआत प्रसन्न मन से होगी। रूका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।

धनु
आज के दिन धनु राशि के जातक को गृह क्लेश टालने की जरूरत है। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

मकर
प्रेम प्रसंग में सफलता के योग बन रहे हैं। अग्नि वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

कुम्भ
आज के दिन मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।

मीन
धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। रविवार के दिन शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख सम्भव है।

Aaj Ka Panchang: आज 02 अप्रैल 2023 रविवार का दिन है। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष द्वादशी पूर्ण रात्रि तक है । सूर्य – मीन राशि, योग- शूल योग 03:21 AM तक, उसके बाद गण्ड योग , करण- बव 05:25 PM तक, बाद बालव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 02 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि द्वादशी पूर्ण रात्रि तक
  • नक्षत्र-मघा पूर्ण रात्रि तक
  • करण -बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शूल
  • वार-रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:22 AM
  • सूर्यास्त– 6:38 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 3:30 PM 2 अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 4:44 AM 3 अप्रैल
  • राहु काल -5:06 PM से 6:39 PM तक

Related posts

पटना से इंदौर जा रही ट्रेन कानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त, 55 लोगों की हुई मौत

shipra saxena

3 दिवसीय दौरे पर अयोध्या जाएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, जानिए किन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Neetu Rajbhar

एक तरफ बरेलवी का फतवा तो दूसरी तरफ लहराएगा ओम रेजीडेन्सी का130 फिट ऊंचा तिरंगा

Rani Naqvi