featured धर्म

5 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 5 सितंबर 2022 को दिन सोमवार और तिथि भाद्रपद मास शुल्क पक्ष की नवमी और दशमी है। सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। जानें आज का राशिफल…

मेष
आज मेष राशि के व्यवसायियों को लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विदेश यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है।

वृष
अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्चा करें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज जरूरी योजनाओं पर ध्यान दें जो आगे के लिए लाभदायक होंगी।

मिथुन
अपने भाई बंधुओं के साथ प्रेम बनाए रखें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

कर्क
आपके भीतर की रचनात्मकता और उत्साह से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कपड़ों के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। शांति और धैर्य से कार्य निपटाने की कोशिश करें।

सिंह
मन में किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकते हैं। दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कन्या
आज उम्मीद के अनुसार धन प्राप्त नहीं होगा। जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। अपने मन की सुनकर फैसला लें क्योंकि दूसरों के चक्कर में पड़ने से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

तुला
परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अविवाहित लोगों की शादी के योग बन रहे हैं। घर से अनावश्यक चीजों को बाहर करने की सलाह दी जाती है। व्यवसाय में लाभ होगा।

वृश्चिक
परिवार से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। भावुकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु
आज नया वाहन खरीद सकते हैं। खुद को सेहतमंद और ऊर्जायुक्त महसूस करेंगे। शिक्षा-साहित्य क्षेत्र में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है।

मकर
आज बहुत से कार्य को अंजाम देंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आलस्य महसूस होगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ
आज कुंभ राशि के लोगों को अपने दोस्तों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। खान-पान का ख्याल रखें।

मीन
आज का दिन नई जमीन से जुड़े निवेश करने के लिए अनुकूल है। मन अशांत रहेगा। दूसरों के सामने अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से रखेंगे तो बेहतर होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 5 सितंबर 2022 सोमवार का दिन है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष नवमी 08:27 AM तक उसके बाद दशमी है। सूर्य सिंह राशि पर योग-प्रीति,करण-बालव और कौलव भाद्र मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 5 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-नवमी 08:27 AM तक उसके बाद दशमी
  • नक्षत्र-मूल 08:06 PM तक उसके बाद पूर्वाषाढा
  • करण-तैतिल और गर
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-आयुष्मान
  • वार-सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:14 AM
  • सूर्यास्त- 6:37 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-2:39 PM, 5 सितंबर
  • चन्द्रास्त-1:24 AM,6 सितंबर
  • राहु काल– 07:46 AM से 09:19 AM तक

Related posts

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में सुनवाई

Rani Naqvi

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के पास अगर बांग्लादेशी नागरिकों की सूची है तो उसे मुहैया कराए

Rani Naqvi

महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बाद अब ओडिशा में भी प्लास्टिक पर लगा बैन

rituraj