Aaj Ka Rashifal: 4 अक्टूबर को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आइए जानें आज का राशिफल…..
मेष
सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा दशम भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।तिल का पेड़ लगाएं।
वृष
गुरु के एकादश व चन्द्रमा के नवम गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं लेकिन जाँब में कार्यों में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगाएं।
मिथुन
छात्रों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व अष्टम चन्द्रमा का गोचर स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
कर्क
गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। आज चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम है। छात्रों के कॅरियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व सफ़ेद रंग शुभ
सिंह
छात्रों के कॅरियर में सफलता है। जाब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शमी व अपराजिता का फूल साथ में रखें।
कन्या
पँचम चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध व शुक्र बैंकिंग,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
तुला
आज जाब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाये।
वृश्चिक
आज शनि का तृतीय गोचर धार्मिक यात्रा को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। तिल का दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल ग्रह की शुभता बढ़ती है।
धनु
चन्द्रमा का द्वीतीय व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें।
मकर
चन्द्रमा व शनि का इस राशि में गोचर जाब के लिए शुभ है। शनि राजनीति का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
कुंभ
चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर राशि में यानी द्वादश हैं। द्वादश व्यय भाव है। दान पुण्य करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। बुध्य का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे।
मीन
सूर्य कन्या व गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा – शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव जाँब व व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा का मकर भाव में गोचर,न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है।
Aaj Ka Panchang: आज 4 अक्टूबर 2022 मंगलवार का दिन है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष नवमी 02:20 PM तक उसके बाद दशमी है। सूर्य कन्या राशि पर योग- शोभन,करण-कौलव और तैतिल आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…
आज 4 अक्टूबर का पंचांग
- हिन्दू मास एवं वर्ष
- शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
- विक्रम सम्वत- 2079
- तिथि- नवमी 02:20 PM तक उसके बाद दशमी
- नक्षत्र-उत्तराषाढा 10:51 PM तक उसके बाद श्रवण
- करण-कौलव और तैतिल
- पक्ष- शुक्ल पक्ष
- योग-सुकर्मा
- वार-मंगलवार
आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय–6:22 AM
- सूर्यास्त-6:19 PM
आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
- चन्द्रोदय-2:31 PM, 4अक्टूबर
- चन्द्रास्त- 1:26 AM, 5 अक्टूबर
- राहु काल-03:11 PM से 04:39 PM तक