featured धर्म

27 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 27 सितंबर 2022 को परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है. व्यापार के अवसर आपको सुखद यात्रा पर ले जा सकते हैं। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी खूबियों के साथ ही कमियों पर भी गौर करने की जरूरत है। प्रेम जीवन में सुख बना रहेगा।

वृष
आज खाली समय में रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज काम के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होंगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

मिथुन
आज बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। घरवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

कर्क
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय के काम से अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी बात सही से रखना सीखें। हर किसी को अपने दुख की बात न बताएं।

सिंह
आज जरूरी योजनाओं को गति मिलेगी। आर्थिक मुनाफा होगा। प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी किसी बात का घरवालों को बुरा लग सकता है लेकिन जल्द ही समाधान मिल जाएगा।

कन्या
बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का समय है। अकेलेपन को दूर करने के लिए परिवार वालों से अपने मन की बात साझा करें। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम अच्छा होगा।

तुला
परिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। नई चीजों को सीखने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे लेकर जाएगी। घर में किसी अतिथि के आने से काम में विघ्न पैदा हो सकता है।

वृश्चिक
सही निर्णय लेने के लिए अपनी सोच को भी स्पष्ट रखें। हर किसी की सलाह पर धन निवेश ना करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो सकती है।

धनु
धन कमाने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा।

मकर
आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। मन शांत रखने के लिए अकेले में समय बिताना भी जरूरी है। जीवनसाथी के प्रति आज अधिक प्रेम का अनुभव करेंगे।

कुंभ
आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। बच्चों द्वारा अपने काम में बेहतर प्रदर्शन से खुशी मिलेगी। आज प्रेमी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है इसलिए बातचीत करते समय संयत रहें। अपना ज्ञान औरों में भी बांटें।

मीन
आज सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के साथ ही बचत भी होगी। आज दैनिक जीवन के कार्यों के अलावा अपने शौक के काम में रुचि बढ़ेगी। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 27 सितंबर 2022 मंगलवार का दिन है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा द्वितीया 02:28 AM, Sep 28 तक है। सूर्य कन्या राशि पर योग–इन्द्र ,करण-बालव और कौलव आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 27 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • आज की तिथि
  • तिथि-द्वितीया 02:28 AM, Sep 28 तक
  • नक्षत्र-हस्त 06:16 AM तक उसके बाद चित्रा
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-इन्द्र
  • वार-मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:20 AM
  • सूर्यास्त-6:14 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 7:22 AM ,27 सितंबर
  • चन्द्रास्त- 7:21 PM, 27 सितंबर
  • राहु काल-3:16 PM से 4:45 PM

Related posts

दूल्हा चबा रहा था गुटखा, थप्पड़ मारकर बोली दुल्हन, ‘पहले थूककर आओ, फिर होगी शादी’

Shailendra Singh

मनचले से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Ankit Tripathi

राजनीतिक संकट को संभालने के लिए गोआ पहुंचे अमित शाह

mohini kushwaha