featured धर्म

17 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, राहुकाल का समय

aaj ka rashifal 3 17 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, राहुकाल का समय

Aaj Ka Rashifal: 17 अक्टूबर 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानिए आज का राशिफल…..

मेष
मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृष
क्रोध एवं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन
मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

कर्क
माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है।

सिंह
आत्मसंयत रहें। बातचीत में भी संयम बनाकर रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संयत रहें। वाहन सुख में कमी आ सकती है।

तुला
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक
आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु
परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।

मकर
आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

कुंभ
मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में धनलाभ होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे।

मीन
अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। वाहन सुख में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 17 अक्टूबर 2022 सोमवार का दिन है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि 09:30 AM तक उपरांत अष्टमी है।। सूर्य तुला राशि पर योग-सिद्ध , करण-बालव और कौलव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 17 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- सप्तमी तिथि 09:30 AM तक उपरांत अष्टमी
  • नक्षत्र-पुनर्वसु 05:12 AM तक उपरांत पुष्य
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-सिद्ध
  • वार-सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:28 AM
  • सूर्यास्त– 5:56 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-10:51 PM, 16 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त-12:11 PM ,16 अक्टूबर
  • राहु काल – 07:54 AM से 09:20 AM तक

Related posts

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिखा कोरोना का असर, बढ़ सकते हैं टू-व्हीलर्स के दाम

Aman Sharma

मुलायम सिंह यादव को 82वें जन्मदिन की बधाई देने घर पर पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह

Neetu Rajbhar

जम्मू: गुलाम ने अलापा मोदी का राग, चाय बनाने का ज़िक्र करते हुए कही ये बातें

Sachin Mishra