featured धर्म

9 नवंबर 2021 का राशिफल : धनु राशि में विराजमान रहेगा चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

1520063527 horoscope predictions 9 नवंबर 2021 का राशिफल : धनु राशि में विराजमान रहेगा चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

राशिफल || दैनिक राशिफल के अनुसार आज 9 नवंबर 2021 मंगलवार का दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि है। चंद्रमा आज धनु राशि में विराजमान रहेगा। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे! कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खास है। आज इस जातक के लोगों को व्यवसाय और जॉब में लाभ की प्राप्ति होगी। घर निर्माण योजनाओं में सफलता हासिल होगी। आज आपके रोमांटिक अंदाज से आपके साथी को खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र के कार्य उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

ये भी पढ़े : 9 नवंबर 2021 का पंचांग : मंगलवार, जानें आज का शुभ काल और राहुकाल
वृष राशि

वृष राशि के जातकों के आज व्यापार स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य स्थिति को लेकर लापरवाही ना बरतें। छात्रों के लिए आज का दिन काफी खास है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को आज अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा आज इस जातक के लोगों को जॉब प्राप्ति में सफलता हासिल हो सकती हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची रोकने के प्रयास करने होंगे। नए मित्र बन सकते हैं। व्यवसाय जगत से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज बैंकिंग फाइनेंस जैसी प्रक्रिया में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लगातार बढ़ते खर्चों में कमी आएगी और आय बढ़ने की संभावना बन रही है। धन संचय करना है आज आपको सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसायिक दृष्टि से काफी शुभ है। आज व्यवसाय करने वाले व्यक्ति अपने व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन कर सकते हैं। छोटे-छोटे सौदों करने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। परिजनों के साथ यात्रा का योग बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस जातक के लोगों को आज व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आज घर परिवार में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यवसाय व जॉब में लाभ मिला मिलेगा। राजनीतिक सफलता हासिल होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने कार्य में सक्रियता बनाए रखें। आप की ओर से परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी व आपके परिजनों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का अच्छा योग बन रहा है इस यात्रा से आपको काफी बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। गाड़ी चलाते हुए सतर्कता बरतें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कोई उच्च पद प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आपके मन में कई सकारात्मक विचार आएंगे। जिससे आने वाले कुछ दिनों में आप कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। किसी कार्य को करने से पहले तो उसे समझने की आवश्यकता है। राजनीतिक लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज शिक्षा क्षेत्र में सफलता हासिल होने की संभावना बन रही है। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को आज रुकी हुई धन की प्राप्ति हुई का योग बन रहा है। व्यापार में लाभ के सौदे हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज परिवारिक कार्य में सफलता हासिल होने की योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आप की आय में वृद्धि हो सकती है साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो सकता है। छात्रों की शिक्षा को लेकर प्लानिंग में विस्तार हो सकता है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आज आप शॉपिंग करेंगे। किसी अनचाही घटना की वजह से आपका मूड ऑफ हो सकता है इसलिए सतर्कता बरते रहे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों किस जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। दबाव में किसी भी प्रकार की कार्य करने से बचें। सोच समझ कर फैसला लें। 

Related posts

Barabanki Accident: मायावती ने जताया दु:ख, घायलों के लिए की ये मांग 

Shailendra Singh

दिल्ली-एनसीआर में बिजली की समस्या हो सकती है, केजरीवाल ने लिखा पीएम को खत

Rani Naqvi

नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेल देते थे, अब हुआ उत्तराखंड के इस बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

Rani Naqvi