featured धर्म

23 नवंबर 2021 का राशिफल: मीन, कुंभ, मिथुन राशि के लिए आज का दिन है खास, जानें आज का राशिफल

विभिन्न राशि वाले कैसे खेले होली

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशिफल से हम अपनी दैनिक गतिविधियों एवं घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। दैनिक राशिफल की गणना पंचांग के अनुसार की जाती है और आज की पंचांग के अनुसार 23 नवंबर 2021 मंगलवार का दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। ऐसे में आज मिथुन राशि के जातकों के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। 

ये भी पढ़े: 23 नवंबर 2021 का पंचांग: मंगलवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

आज का राशिफल 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामों से युक्त रहेगा। आज इस जातक के लोगों को लाभ और हानि दोनों होने की संभावना बन रही है। वही व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी महत्वपूर्ण डील के फाइनल होने का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसी भी किसी भी फैसले को लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले। वही परिवार में आज किसी शुभ एवम मंगल कार्य को लेकर चर्चा हो सकते हैं।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बीते कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आज व्यापार जगत से जुड़े लोगों की योजनाओं में परिवर्तन होने की संभावना है। यह परिवर्तन आपके व्यापार को लाभ दे सकता है। ऐसे में सोच समझ कर फैसला लें। परिवार में आज प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतर है। आज आपके मन में व्यापार के विस्तार को लेकर नए विचार आ सकते हैं जिन्हें अपने सहयोगी से साझा कर सफलता हासिल कर सकते हैं। वही विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स की मदद से आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणामों से युक्त रहेगा। आज आपके लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण हो सकते हैं। वही रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज नौकरी मिल सकती हैं। वहीं रात्रि को आज आपको अपने परिवार के संग किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बिजी रहने वाला है। फिर भी आपको धर्म कार्य से जुड़ा रहना है। यदि आपको कोई व्यक्ति परेशान दिखता है तो उसकी परेशानी को दूर करने का पूरा प्रयास करें वही कार्य क्षेत्र में आज आपके कार्य में कोई बाधा उत्पन्न कर सकता है ऐसे में सतर्क रहें। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज भाग्य अत्यधिक साथ देगा। लेकिन फिर भी आपको अपने कार्य को पूरी लगन से करना है साथ ही अपने व्यवहार व वाणी पर ध्यान रखना है यदि आसपास का माहौल खराब दिखता है तो वहां से दूरियां बना ले। आज आप जो भी कार्य करें उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। ऐसा करने से आप आज जरुर सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। यदि आप आज किसी नए प्रोजेक्ट को करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसे करने से आपको निश्चय ही सफलता हासिल होगी। वहीं यदि आपके घर परिवार में जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आज आपको जीत हासिल हो सकते हैं। आज आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी वही आज आपके कार्य में आपके दोस्तों और साथियों का साथ मिलेगा। जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद समाचारों से भरा हुआ है। आज आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ मिलकर किसी कार्यक्रम की प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आज आपकी बहन के विवाह में कोई समस्या आ रही है तो परिजनों की सहायता से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी बात की कोई परेशानी है तो परिवार के सहयोग से वह समाप्त हो जाएगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का बहुत अधिक हो सकता है ऐसे में कार्य को सिस्टमैटिक ढंग से करें। वही कारोबारी जगत के लोगों को आज लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज धर्म-कर्म के कार्य में लगा रहना चाहिए इस जातक के लोगों को आज भगवान हनुमान जी की उपासना एवं हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सकता है। व्यपार और कारोबार से जुड़े लोगों का मन आज प्रसन्न रहेगा। यदि आपका जीवन साथी गर्भवती से हैं तो उसके स्वास्थ होने का सतर्क रहें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे भी किसी भी व्यक्ति से अपशब्द कहने से बचें। नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट आ सकती हैं। वही व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आज अपने ग्राहकों से सही तरीके से बात करनी चाहिए नहीं तो उसका भविष्य में गलत परिणाम हो सकता है। वही आज परिवार का माहौल सुखमय रहने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज किसी शुभ समाचार कुछ सुनने के लिए लालायित रहेंगे। आज इस जातक के लोग छोटी-छोटी खुशियों को लेकर आनंदित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ मीटिंग को गंभीरता से लें कहीं जा रही सभी बातों को नोट करें। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज छोटे-मोटे मुनाफा होने की संभावना है।

Related posts

लखीमपुर खीरी और सीतापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद

Neetu Rajbhar

झारखंड में बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से लिया समर्थन वापस 

Rani Naqvi

विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार

Rani Naqvi