featured धर्म

18 नवंबर 2021 का राशिफल: सोच-समझ के करें हर एक काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान, जानें आज का राशिफल

विभिन्न राशि वाले कैसे खेले होली

दैनिक जीवन में राशिफल का काफी महत्व है राशिफल की गणना पंचांग के अनुसार की जाती है और आज का पंचांग 18 नवंबर 2021 गुरुवार का दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेगा साथ ही अन्य चार राशियों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। 

ये भी पढ़े: 18 नवंबर 2021 का पंचांग: गुरुवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि में आज चंद्रमा प्रवेश करेगा इसके कारण आज इस जातक के लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। धोखा मिलने की संभावना है। इसीलिए सतर्कता बनाए रखें। धन से जुड़े मामलों को लेकर किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को आज काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके दिमाग में एक साथ कई विचार आएंगे जिससे आप कंफ्यूज हो सकते हैं। ऐसे में सही निर्णय लेने के लिए आप अपने बड़ों व गुरुओं का सहारा ले सकते हैं। वही कार्य को बोझ समझने से बचें। फाइनेंस से संबंधित कार्यों के प्रति सजग रहें। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको मुंह के छाले परेशान कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज क्रोध अधिक आ सकता है ऐसे में दूसरों के उकसाने पर क्रोध करने से बचें। आज कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों का निरीक्षण उच्चधिकारी द्वारा किया जा सकता है। ऐसे में कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। वही आज व्यापारी वर्ग के लोगों को मुनाफा हो सकता है। ऐसे में अपने ग्राहकों की पसंद ना पसंद को ध्यान में रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज नेटवर्क एक्टिव रहना है इस जातक की जो लोग सोशल मीडिया में जुड़े हुए हैं आज उनकी ख्याति में वृद्धि हो सकती है। वही ऑफिस में आप का प्रदर्शन खराब होने से परिस्थितियां बेकार हो सकती हैं। और यदि बड़े भाई बहनों से विवाद चल रहा है। तो उसे जल्दी से खत्म करें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। आज इन लोगों का मन काफी प्रसन्न रहेगा। लेकिन नकारात्मक विचारों से बचना है अपने आसपास के माहौल को हंसी मजाक भरा रखना है। आज आपके स्वास्थ्य सुधार हो सकता है क्रोध में आकर अपने जीवन साथी को कुछ कटु वचन ना कहे नहीं तो रिश्ता बिगड़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज मानसिक स्तर काफी बेहतर रहेगा।आज आजीविका से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के फ़ैसले से आज आप नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज कई सफलता हासिल करने का योग बन रहा है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। परिवार जनों के फैसलों से आज आपन नाखुश हो सकते है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज मन विचलित रहेगा। लेकिन आज आपको अपने मानसिक तौर पर खुश व मजबूत रखना है। लोहे का व्यापार करने वाले व्यापारियों को धन का लाभ होगा। वही अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें ठंडे खानपान से बचें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज कूल रहना होगा कार्यक्षेत्र में टीम वर्क पर विशेष ध्यान दें। वही आज टेलीकम्युनिकेशन व्यापार वाले व्यक्तियों को मुनाफा हो सकता है। वही आज आपको चोट लगने की संभावना है ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अनावश्यक विषयों पर गंभीर रूप से सोचने से बचना है। वही कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आज आपको अपने मनोबल को सुदृढ़ करना होगा। जिससे आप अपने कार्य को आसानी से पूर्ण कर पाएंगे। वही आज आपको अपने पुराने मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज सामाजिक रुप से सम्मान मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही प्रेम प्रसंग में विस्तार के साथ आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के परिवार में आज किसी मंगल आयोजन की प्लानिंग हो सकती है। आज आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। परिवारजनों से मधुर संबंध बनाए रखें। व्यापार को लेकर यात्रा की संभावना बन रही है।

Related posts

सपा का सवाल-अपने भ्रष्ट मंत्रियों को जेल कब भेजेंगे योगी आदित्यनाथ

Pradeep Tiwari

IND vs AUS: खराब लाइट के कारण चौथे दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया का जलवा

Ankit Tripathi

ड्रोन रेगुलेशन पर केंद्र सरकार सख्त, नियमों में संसोधन कर जारी की नई अधिसूचना

Sachin Mishra