featured धर्म

17 नवंबर 2021 का राशिफल: भाग्य देगा साथ या परिवार के सहयोग से बनेंगे कार्य, जानें आज का राशिफल

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। इन सभी 12 राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल की गणना की जाती है। दैनिक राशिफल में पंचांग का काफी महत्व होता है और आज के पंचांग के अनुसार 17 नवंबर 2021 बुधवार का दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी है। 

आज का राशिफल 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज इस जातक के लोगों का भाग्य काफी साथ देगा साथ ही परिवार का सहयोग मिलने की भी संभावना बन रही है। जिससे आज आपको काफी लाभ की संभावना है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा लंबी यात्रा का योग बन सकता है यात्रा में कोई परेशानी हो सकती है ऐसे में पहले से सतर्क रहें। 

ये भी पढ़े: 17 नवंबर 2021 का पंचांग: विघ्नहर्ता भगवान गणेश की करें पूजा, जानें आज का शुभ मुहूर्त राहुकाल

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अच्छे मित्र के सहयोग से कार्य पूर्ण हो सकता है।आज जातक के छात्र किसी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। जिससे उनको भविष्य में काफी फायदा होगा। वही साहित्य से जुड़े लोगों को आज अपनी रचना को लेकर सम्मान मिल सकता है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। मेहनत करने वाले लोगों को आज सफलता हासिल होगी। यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति आज काफी बेहतर रहेगी। भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलने की संभावना है।व्यवसायिक लाभ से आय में वृद्धि होगी।  

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी बेहतर होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। जिससे भविष्य में स्थिति बेहतर बन सकती है।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार की दृष्टि से काफी शुभ है। स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष से आज के शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज निवेश करने से आपको भविष्य काफी लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज इस जाति के लोगों को घर के वरिष्ठ जनों से पिछले किसी गलती को लेकर डांट लग सकती है वहीं दूसरी ओर स्नेह भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। वही जीवन साथी की ओर से लगातार हो रही मांग को पूरा करें नहीं तो रिश्ते में खटास आ सकती है। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को आज अपने सारे कार्य पर पैनी नजर बनाए रखनी है। वही आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में उस जिम्मेदारी में कमियां निकालने की जगह पूरी लगन से उसे पूरा करें। वहीं विदेश में नौकरी प्राप्त करने की इच्छुक उम्मीदवारों को आज अच्छी खबर मिल सकते हैं। आज व्यापार से जुड़े लोगों को लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज परिवारजनों और मित्रों से बात कर कर मन प्रसन्न रहेगा। वही किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है वही कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों को सतर्कता के साथ पूरा करें। वही किसी भी बड़े फैसले को वरिष्ठजनों की सलाह पर ही ले। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज महादेव की आराधना करनी चाहिए। महादेव की आराधना से आज आपका मन शांत और सकारात्मक विचारों का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों में परफेक्शन लाने की कोशिश करें। ऐसा करने कि भविष्य में आपको अच्छे विकल्प मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज अपने फैसले लेने से पहले काफी सोचने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग अपने प्रयास को जारी रखें। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं और व्यापार में कोई नया आयाम जुड़ना चाहते हैं तो अपनी प्लानिंग को मजबूत रखें। विद्यार्थी वर्ग को आज अपनी कार्यकुशलता के आधार पर सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन काफी शानदार रहेगा। किसी खास कार्य को पूर्ण करने के लिए आज का दिन बेहतर है कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर अनुभव से आपके सहयोगी आज की सलाह ले सकते हैं। घर में मेहमान आने की संभावना बन रही है। वही रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी नौकरी मिल सकती हैं।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को आज भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपकी अच्छी प्रभाव से अन्य लोग काफी प्रभावित होंगे। व्यापार व कारोबार से जुड़े लोगों को आज काफी लाभ हो सकता है। लेकिन वाणी और क्रोध को लेकर संयम बनाए रखें। 

 

Related posts

विश्व दिव्यांग दिवस: बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजनों को सीएम योगी देगें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

Neetu Rajbhar

राहुल द्रविड़ बनेंगे टीम इंडिया के कोच, श्रीलंका दौरे पर संभालेंगे जिम्मेदारी

pratiyush chaubey

दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ विधायकों को किया गिरफ्तार, प्रदर्शन करने जा रहे थे अमित शाह के घर

Shagun Kochhar