featured धर्म

15 नवंबर 2021 का राशिफल : मीन राशि में संचार करेगा चंद्रमा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

विभिन्न राशि वाले कैसे खेले होली

दैनिक राशिफल में वैदिक पंचांग का काफी महत्व है और आज के पंचांग के अनुसार 5 नवंबर 2021 सोमवार का दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि है।आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेगा। जानिए आज की सभी 12 राशियों का राशिफल| 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आज मानसिक रूप से कूल रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण आज आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। ऐसे में अनावश्यक क्रोध से बचें और यदि कोई व्यक्ति पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है। तो उसे आज ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

ये भी पढ़े : 15 नवंबर 2021 का पंचांग : तुलसी विवाह, जानें आज का शुभमुहूर्त और नक्षत्र

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों पर आज मानसिक रूप से दबाव रहने की संभावना है। आज आपको अधिक क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो आक्रोश में आप कोई गलत फैसला नहीं सकते हैं। जो आपके लिए काफी नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। वही लोहा कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार को बढ़ाने को लेकर कोई अच्छी प्लानिंग की जा सकती है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज कुशल प्रबंधन से काफी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप की दक्षता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है आज आपकी कार्य सिद्ध में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जिसको लेकर आपको पहले से ही तैयार रहना है। वहीं शिक्षा से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वही जो लोग अनाज का व्यापार उन लोगों को आज आर्थिक रूप से कुछ राहत मिलने की संभावना बन रही है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज मानसिक रूप से अपने आप को विराम देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र और घर में काफी दिनों से काफी दवाब के कारण आप कुछ सोच नहीं पा रहे हैं। आज आपको अपने स्वास्थ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है यदि पहले से किसी एलर्जी से ग्रसित हैं आप तो उसे नजरअंदाज ना करें। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज पूजा पाठ में मन लगाना चाहिए। यदि आप पहले कभी पूजा-पाठ को छोड़ चुके हैं। तो आज से आरंभ करना काफी बेहतर रहेगा। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सजग रहें। नहीं तो कार्यभार बढ़ने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज इस जाति के लोगों को घर के वरिष्ठ जनों से पिछले किसी गलती को लेकर डांट लग सकती है वहीं दूसरी ओर स्नेह भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। वही जीवन साथी की ओर से लगातार हो रही मांग को पूरा करें नहीं तो रिश्ते में खटास आ सकती है। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को आज अपने सारे कार्य पर पैनी नजर बनाए रखनी है। वही आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में उस जिम्मेदारी में कमियां निकालने की जगह पूरी लगन से उसे पूरा करें। वहीं विदेश में नौकरी प्राप्त करने की इच्छुक उम्मीदवारों को आज अच्छी खबर मिल सकते हैं। आज व्यापार से जुड़े लोगों को लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज परिवारजनों और मित्रों से बात कर कर मन प्रसन्न रहेगा। वही किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है वही कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों को सतर्कता के साथ पूरा करें। वही किसी भी बड़े फैसले को वरिष्ठजनों की सलाह पर ही ले। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज महादेव की आराधना करनी चाहिए। महादेव की आराधना से आज आपका मन शांत और सकारात्मक विचारों का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों में परफेक्शन लाने की कोशिश करें। ऐसा करने कि भविष्य में आपको अच्छे विकल्प मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज अपने फैसले लेने से पहले काफी सोचने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग अपने प्रयास को जारी रखें। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं और व्यापार में कोई नया आयाम जुड़ना चाहते हैं तो अपनी प्लानिंग को मजबूत रखें। विद्यार्थी वर्ग को आज अपनी कार्यकुशलता के आधार पर सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल रही है। यदि आपके कार्यक्षेत्र के सभी कार्य work-from-home चल रहे हैं तो भी अपना पूरा समय कार्यक्षेत्र के कार्यों को दें। वही कारोबारी वर्ग के लोगों के कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज किसी दूसरे के भड़काऊ विचारों से बचने की जरूरत है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं तो आज उधर से कोई शुभ समाचार आने की संभावना बन रही है।

Related posts

कियारा आडवाणी की इंटरनेट पर वायरल फोटो बिखेर रही जलवा, जानें कब होगी ‘इंदू की जवानी’ फिल्म रीलीज

Trinath Mishra

सिपाही के दोनों जुड़वा बेटो का यूपीपीसीएस परीक्षा में चयन ,परिवार वालो में खुशी की लहर

Aman Sharma

जयललिता के निधन पर तमिलनाडु सहित कई राज्यों में राजकीय शोक

shipra saxena