featured धर्म

12 नवंबर 2021 का राशिफल : कुंभ राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

1520063527 horoscope predictions 12 नवंबर 2021 का राशिफल : कुंभ राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

दैनिक राशिफल के अनुसार आज चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। वही आज के पंचांग के अनुसार 12 नवंबर 2021 शुक्रवार का दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष अष्टमी और नवमी तिथि है। इसी के साथ आज एक साथ दो ग्रह की चाल मकर राशि में देखने को मिलेगी।तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज प्रतिभा युक्त लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। किसी मित्र की सहायता से आज आपके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के लिए आपको परिश्रम करना पड़ेगा। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की राशि में आज राहुकाल गोचर करेगा। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकते हैं या फिर धन से जुड़े मामलों से अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको लालच से दूर रहना है नहीं तो सभी लाभ-हानि में तब्दीली जाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। परिश्रम करने से आज ना घबराना क्योंकि परिश्रम करने से आ जाते हैं अच्छा फल मिलेगा। अधिक व्यस्त होने के कारण आज आप अपने घर परिवार को समय नहीं देख पाएंगे। ऐसे ही अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखें नहीं तो संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज जीवन साथी के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में आज अपने स्वभाव को विन्रम रखें। और घर परिवार के मामलों में बातचीत के साथ समझाने की कोशिश करें। साथ ही संतान की शिक्षा और सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। ऐसे भी तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। किसी भी प्रतिद्वंद्वी ना फसे। धन से जुड़े किसी भी कार्य में जल्दबाजी में न करें! नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज यात्रा का योग बन रहा है। धन की कमी की वजह से आज आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में निरंतर परिश्रम करते रहे। कार्यक्षेत्र में आज आपके कार्यों की सराहना हो सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन धान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे भी फिजूलखर्ची को नजरअंदाज करें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। आज नए कार्यों को पूर्ण करने की रणनीति बन सकती हैं नए लोगों से मुलाकात होने का योग बन रहा है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग का सतर्क रहें व्यापार में आज अचानक से हानि होने की संभावना बन रही है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें किसी से कोई वादा ना करें। अन्यथा उसके बुरे परिणाम हो सकते हैं।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों पर आज मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की आय में आज वृद्धि हो सकती है। समय के साथ अपनी सारी कार्य पूरी करें। आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की राशि में आज एक साथ दो ग्रहों का गोचर होगा। शनिदेव और गुरु ग्रह आज आपकी राशि में विराजमान रहेंगे। जहाँ शनिदेव आज आपको कड़े परिश्रम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वही गुरु ग्रह आपको ज्ञान और अनुभव में संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की राशि में आज चंद्रमा विराजमान रहेंगे ऐसे में आज आपके मन में माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। वही आपको दंपति जीवन पर भी खास ध्यान देना होगा। जीवन साथी के साथ समय गुजार नहीं तो नाराजगी बढ़ सकती है। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। यदि इस जाति के किसी व्यक्ति को कोई पुराना रोग है तो आज वह उससे अत्यधिक परेशान हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते भी निवेश कर सकते हैं। अहंकार और गुस्से से दूर रहें।

Related posts

यूपी में ‘कोरोना ब्लास्ट’, एक दिन में सामने आए 8490 मामले, डरा रहा लखनऊ का आंकड़ा

Aditya Mishra

पहली राष्ट्रीय स्तर की तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल का संचालन

bharatkhabar

आप सांसद संजय सिंह का बयान,कहा प्रदेश में तमंचा तंत्र

Shailendra Singh