featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 09 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, आज का राशिफल

1076192 aaj ka rashi Aaj Ka Rashifal: 09 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कन्या व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें मेष राशि के जातक। यहां पढ़ें 09 जून 2022 का राशिफल।

मेष
आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

वृष
आज का दिन परिवार में गृह निर्माण सम्बंधित नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।

मिथुन
सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का एकादश गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।चावल व मसूर का दान करें।

सिंह
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। सूर्य नवम यानी भाग्यभाव में है।पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला
सूर्य अष्टम व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक
आज सूर्य का सप्तम व चन्द्र का एकादश गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

धनु
आज सूर्य खष्ठम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। परिवार की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

मकर
राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व सूर्य वृष राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

कुंभ
आज का दिन जांब में प्रोग्रेस का है। इस राशि में शनि, चतुर्थ सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन
आज जॉब में तृतीय सूर्य व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। गाय को केला खिलाएं। तिल का दान करें।

Related posts

शशिकला को तमिलनाडु का सीएम बनाने की उठी मांग

Rahul srivastava

एनसीसी प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं बना रहे: पर्रिकर

bharatkhabar

चीन ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, पाकिस्तान में नमाज पर लगाया प्रतिबंध..

Mamta Gautam