featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई को इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा, जानें आज का राशिफल

rashifal Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई को इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
वाणी में मधुरता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन
वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में भी वृद्धि होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह
मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या
कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में बदलाव के अवसर भी मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

तुला
कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृश्चिक
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।

धनु
धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आलस्य की अधिकता भी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर
मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य अधिक हो सकता है। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

कुंभ
मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा।

मीन
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है, परन्तु आय में वृद्धि भी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।

Related posts

एक्शन में यूपी के सीएम अखिलेश, बलराम यादव को दिखाया बाहर का रास्ता

bharatkhabar

 नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में CAA को लेकर भड़की हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत

Rani Naqvi

छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने वालें अपनाएं ये मुद्रा, जबरदस्त मिलेगा फायदा

mohini kushwaha