featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 17 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, आइए जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 Aaj Ka Rashifal: 17 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, आइए जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 17 जुलाई 2022 को चतुर्थी तिथि और दिन रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। आइए जानें आज का राशिफल……

मेष
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष
परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

मिथुन
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की कठिनाइयां दूर होंगी।

कर्क
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

सिंह
पिता का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक
परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी।

धनु
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मकर
अपनी भावनाओं को वश में रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सम्पत्ति से आय वृद्धि हो सकती है। आलस्य की अधिकता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

कुंभ
मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा।

मीन
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Related posts

इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार, जानिए शुभ मुहूर्त और भाई को राखी बांधने की विधि

Rahul

Photos Gallery: अयोध्या की रामलीला, रामलीला का आज पाचवां दिन, तस्वीरों में देखिए रामलीला की झलकियां

Samar Khan

मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में करतारपुर कॉरिडोर बनाने को दी मंजूरी

Rani Naqvi