featured धर्म

8 दिसंबर 2021 का राशिफल: विवाह पंचमी पर जाने क्या है ग्रहों का योग, आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 8 दिसंबर 2021 का राशिफल: विवाह पंचमी पर जाने क्या है ग्रहों का योग, आज का राशिफल

आज की दैनिक राशिफल यानी 8 दिसंबर 2021 बुधवार का दिन को चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में शनि के साथ विराजमान रहेगा। वही वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध, मंगल और केतु का संचार रहेगा। साथ ही शुक्र ग्रह धनु राशि और गुरु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। आज के वैदिक पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि को विवाह पंचमी भी कहा जाता है। आज का राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों में आज दसवें भाव में चंद्रमा का गोचर रहेगा। कैरियर क्षेत्र के लोगों को आज पहले से चली आ रही परेशानियों का हल मिल सकता है। वही व्यापार क्षेत्र के लोगों को सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। वही आज आपको पैतृक कारोबार से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है आज आपका भाग्य 85% आपका साथ देंगे। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़े: 8 दिसंबर 2021 का पंचांग: बुधवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

वृष राशि

वृष राशि के जातकों में आज तीसरे भाव में चंद्रमा विराजमान रहेगा। आज इस जातक के लोगों के साहस व पराक्रम में वृद्धि हो सकती हैं। वहीं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आज अपने गुरुजनों से मुलाकात हो सकती है जिससे आपके सामने आ रही परेशानियों का हल हो जाएगा। आज आपका भाग्य 92% आपका साथ देगा। आज आप राम नाम का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों में आज द्वितीय भाव में चंद्रमा विराजमान रहेगा इसीलिए आज आपको परिवार के लोगों से बातचीत करते भी विशेष ध्यान देना है और अपनी सीमाओं का उल्लंघन नहीं करना है। यदि परिवार में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है। तो उसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आज आपका भाग्य 66% साथ देगा। आज आपको राधा-कृष्ण की आराधना करनी है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि का स्वामी आज चंद्रमा होगा। चंद्रमा आज सातवें भाव में विराजमान रहेगा। चंद्रमा की दृष्टि आज आपके लग्न भाव पर रहेगी जिससे आज आपके वैवाहिक जीवन में किसी सुखद अनुभव की प्राप्ति होगी आज आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा। आज आपका भाग्य 77% साथ देगा। आज आप सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों में आज द्वादश भाव में चंद्रमा विराजमान रहेगा। आज इस जातक के लोगों को कार्यक्षेत्र में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। बिना वजह खर्च करना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। बजट के साथ संतुलन बनाकर रखें। आज आपका भाग्य 66% साथ देगा। सूर्य बीज मंत्र का जाप करें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों में आज चंद्रमा एकादश भाव में विराजमान रहेगा। जातक की लोगों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं। वही लव लाइफ में आज आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। वही संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपका भाग्य 88% साथ देगा। मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करें। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों में आज चंद्रमा चतुर्थी भाव में विराजमान रहेगा। आज इस राशि के जातकों का आज अपनी मां के साथ में कुछ वक्त से चले आ रहे मनमुटाव से राहत मिल सकती है। वही आज आपका अपनी मां के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज आपको वाहन का भूमि से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है आज आपका 82% भाग्य साथ देगा। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से आज आपके दुखों का निवारण होगा।

वृश्चिक राशि

सिंह राशि के जातकों को आज अपना व्यवस्था में रखने की आवश्यकता है कार्य क्षेत्र में सक्रिय नजर बनाए रखें, शुभ फलों की प्राप्ति होने का योग बन रहा है। यदि कोरियर में किसी प्रकार की समस्या आ रही है। तो घर के वरिष्ठ जनों के साथ सलाह करें। आज आपका भाग्य 80% आपका साथ देगा। मंगल बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों में आज अष्टम भाव में चंद्रमा विराजमान रहेगा। आज आपको अपनी मीठी वाणी से लाभ प्राप्त हो सकता है। ऐसे में कटु वचन बोलने से बचें। पैतृक संपत्ति में इजाफा होने का योग बन रहा है। आज आपका भाग्य 85% आपका साथ देगा। मां तुलसी को जल अर्पित करें।

मकर राशि 

मकर राशि के लोग आज एकांत में रहना काफी पसंद करेंगे। ऐसे में आज आप खुद को समझने का बेहतर समय मिल सकता है। वही आज किसी दोस्त से बात करके आज आपको अच्छा महसूस होगा। वही आपकी आकर्षक वाणी किसी का दिल जीत सकती हैं। आज आपका भाग्य 86% आपका साथ देगा। शनि बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों में आज चंद्रमा द्वादश भाव में विराजमान रहेगा। आज इस जातक के लोगों को आध्यात्मिक गतिविधियों से लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं विदेश में कारोबार व व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी विदेशी कंपनी से काम मिल सकता है। आज आपको अधिक लाभ होने की संभावना बन रही है। आज आपका भाग्य 70% आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों में आज एकादश भाव में चंद्रमा विराजमान रहेगा। आज आप लाभ प्राप्त करने के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं।वही आज इस जातक के लोग जो क्रिप्टोकरंसी में निवेश करते हैं। उनको लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। वही आज आपके बड़े भाई बहनों से संबंधों में सुधार होगा। आज आपका भाग्य 88% आपका साथ देगा। मां संतोषी की पूजा करें। 

Related posts

Operation Blue Star: श्री हरमंदिर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में लगे अलगाववादी नारे, जरनैल भिंडरावाले के पकड़े पोस्टर

Rahul

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सुझाव का विहिप ने किया स्वागत, कहा गौ माता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करे सरकार

Shailendra Singh

UP Election 2022: फिरोजाबाद में शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने किया मतदान

Rahul