featured धर्म

30 दिसंबर 2021 का राशिफल: क्या कहती है आपकी किस्मत, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 30 दिसंबर 2021 का राशिफल: क्या कहती है आपकी किस्मत, जानें आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। दैनिक राशिफल के आधार पर हम जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाते हैं। राशिफल की गणना पंचांग के अनुसार होती है और आज 30 दिसंबर 2021 गुरुवार का दिन पौष मास कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि है। गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है।  इस दिन बृहस्पति महाराज और महालक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण हो जाती हैं। आज चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेगा।आज ग्रहों की चाल नक्षत्रों की स्थिति आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

30 दिसंबर 2021 का पंचांग: गुरुवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

मेष राशि

आज इस जातक के लोगों के मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं ऐसे में अपने मन को विचलित होने से बचें अपने ऊपर आप विश्वास रखें कार्यक्षेत्र में ऊर्जा के साथ काम करें। व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई खास लाभ होता नहीं दिख रहा।

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों को आज अनावश्यक खर्चों से बचना है अपने बजट को बनाकर रखना है किसी भी गलत गतिविधि में पैसा ना लगाएं। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। जिन लोगों ने अभी नया व्यवसाय शुरू किया है। उनके सामने कई समस्या आ सकती हैं इसको लेकर पहले से सतर्क रहें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज मन शांत रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। किसी भी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों की आज वाणी काफी मधुर रहेगी। आज आपको अपने ऊपर आत्मसंयम बना के रखना। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज आपकी आय में कमी हो सकती हैं। लेकिन फिर भी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का मन आज प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी ऊंच-नीच बनी रहेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में आज आपको सफलता हासिल होगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज अनावश्यक क्रोध से बचना है। आज अपने मन पर कंट्रोल करके रखना। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने पर योग बन रहा है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार एवं कारोबार जगत के लोगों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पहले से ही सतर्क रहें। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवारिक संबंधों के लिए काफी खास है। आज आपको बुजुर्गों की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आज भाइयों में विवाद की संभावना है ऐसे में अपनी वाणी पर विराम रखें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास की कमी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके पद में परिवर्तन होने की संभावना बन रही है। आज आपको कोई उच्च पद मिल सकता है। व्यर्थ के झगड़ों और कामकाजी से बचें। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बनाए रखें।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। आज आपको हर मुद्दे को बातचीत के साथ हल करना है। आज आपकी नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। इसी के साथ आपकी आय में वृद्धि होगी। लेकिन साथ में खर्चे भी बढेंगे। 

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आत्मविश्वास के साथ सभी कार्य को पूर्ण करेंगे। लेकिन आज आपके धैर्य में काफी कमी रहेगी। वही आज आपको किसी ने किसी और के कारोबार में सहयोगी का प्रस्ताव मिल सकता है। वही संतान पक्ष को कोई समस्या से हो सकता है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को आज नौकरी में तरक्की मिल सकती हैं। ऐसे में लगातार परिश्रम करते हैं। धार्मिक संगीत में आज आपकी रूचि बढ़ सकते हैं। खर्चे अधिक होने की संभावना है ऐसे ही सोच समझकर खर्च करें। आज का दिन आपके लिए आशा और निराशा दोनों से भरा हुआ है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज मन काफी परेशान रहे हैं। ऐसे में मानसिक चिंता से बचें। शैक्षणिक कार्य पर विशेष ध्यान दें। आज मित्रों के सहयोग से नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं पर संयम रखें। 

Related posts

सीएम अखिलेश ने दी सूबे को 100 डायल की सौगात

piyush shukla

Harak Singh Rawat Live Update: उत्तराखंड में बनेगी कांग्रेस की सरकार, हरक सिंह रावत ने कहा ‘कांग्रेस के लिए करूंगा काम’

Neetu Rajbhar

Aaj Ka Panchang: जानिए 28 जुलाई 2022 का पंचांग, नक्षत्र और राहुकाल का समय

Rahul