featured धर्म

20 दिसंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि के जातकों को आज करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना,जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल की माध्यम से जीवन के विभिन्न काल खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वही दैनिक राशिफल के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा, इस बात की ओर इशारा किया जाता है। साथ ही आपको सचेत किया जाता है कि आज आप हो किन गतिविधियों से बचना है। आज के दैनिक राशिफल के अनुसार 20 दिसंबर 2001 के सोमवार का दिन मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा एवं द्वितीय तिथि है। तो आइए जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आज अपनी मधुर वाणी से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऐसी में कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों में तालमेल बैठा ली नहीं तो आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है। वही आज आपको पैतृक संपत्ति की ओर से लाभ की संभावना बन रही है। व्यापार जगत से जुड़े लोग अपने कारोबार के विस्तार के लिए किसी यात्रा के बारे में विचार कर सकते हैं। 

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग का सहारे के लेने की जरूरत है। यदि नौकरी पेशा लोगों का कोई कार्य अधूरा पड़ा है तो उसे तुरंत पूरा करें नहीं तो भविष्य में हानि हो सकती है। वही व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज मन मुताबिक लाभ होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खर्चों से भरा हुआ है। ऐसे में बढ़ते खर्च को देखते हुए अपने बजट पर खास ध्यान दें। अत्यधिक खर्चा भविष्य में समस्या खड़ी कर सकता है। वही आज आप अपने ऊपर चढ़े कर्ज को उतारने में काफी हद तक सफल हो सकते हैं जिसे कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद परिणामों से भरपूर हैं। लेकिन आज आपको अपने परिजनों के साथ बातचीत करते वक्त अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है। नहीं तो रिश्तो में दरार आने की संभावना बन रही है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामों से युक्त है। आज यदि आप अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए लोन के बारे में सोच रहे हैं तो बैंक से आज आपका लोन पास होने की संभावना बन रही है। वहीं प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों के करियर में अच्छे एवं नए अवसर आने की संभावना बन रही है ऐसे में कड़े परीक्षण के साथ प्रतीक्षा करें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी चुनौतियों से भरा हुआ है। आज इस जातक के लोगों को व्यापार में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सतर्कता से काम ले। वही आज आपके किसी परिजन के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जिसके कारण आपका ध्यान बिज़नस और अपने कार्यों से भटक सकता है। ऐसे में परिवार एवं अपने कार्य में संतुलन बनाकर रखें। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों का मन आज थोड़ा नाखुश हो सकता है। जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं वही आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार मिलने की संभावना बन रही है। वहीं यदि आप कोई कानूनी मुकदमा लड़ रहे हैं तो आज उसमें आपको जीत हासिल हो सकती हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी वैवाहिक जीवन को संतुलित करने में व्यस्त रहेंगे। इस बीच आपकी अपने जीवन साथी के साथ किसी मुद्दे पर कहासुनी हो सकती हैं ऐसे में ज्यादा बहस करने से बचें नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट आ सकती हैं। यदि कार्य क्षेत्र व व्यापार से जुड़ा कोई कार्य आप को सौंपा गया है। तो उसे निर्धारित समय पर पूरे करने की पूरी कोशिश करें नहीं तो भविष्य में बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातक आज अपने सभी कार्यों को एक नई ऊर्जा के साथ पूर्ण करेंगे। आज आपको परिवार में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी वाणी पर संयम एवं तालमेल के साथ बातचीत करें। वही आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। ऐसे में पहले से सतर्क रहें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामों से युक्त हैं।  शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। शिक्षा में आ रही परेशानियों का निवारण हो सकता है। वही प्रेम जीवन में लिप्त लोगों को आज अपने साथी के व्यवहार के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातक आज अपने किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद जरूर लें। ऐसा करने से आज आपको अपने सभी कार्य में सफलता हासिल होगी। वही पिता के स्वास्थ्य विभाग उतार-चढ़ाव देखे मिल सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पहले से ही ले ले।  

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को आज रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल हो सकती हैं वहीं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपनी पहचान बनाने का अच्छा अवसर प्रदान हो सकता है। जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वही परिवार में चल रही मनमुटाव का निवारण हो सकता है। ऐसे में अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें। 

Related posts

अखिलेश ने कहा नेता जी मुझसे कहते तो इस्तीफा दे देता

shipra saxena

राजद की रैली से जेडीयू ने बनाई दूरी, गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं

piyush shukla

महाराष्ट्र उपचुनाव-गुजरात से आई ईवीएम एनसीपी ने दर्ज कराई आपत्ति

mohini kushwaha