featured धर्म

10 दिसंबर 2021 का राशिफल: कुंभ और मीन राशि के जातकों को आज रखना होगा खास ध्यान, जानिए आज का राशिफल

rashifal 10 दिसंबर 2021 का राशिफल: कुंभ और मीन राशि के जातकों को आज रखना होगा खास ध्यान, जानिए आज का राशिफल

दैनिक राशिफल आज के पंचांग के अनुसार 10 दिसंबर 2021 शुक्रवार का दिन मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा। तो आइए जानते हैं शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा होगा। आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करना है। मन में इस प्रकार का भाव न लाए कि आप कोई कार्य नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके कार्यों की तारीफ हो सकती हैं। साथ ही टीम लीड का मौका मिल सकता है। वही व्यापार व कारोबार से जुड़े लोगों को आज मुनाफा हो सकता है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों को आज कई परेशानियां घेर सकती ऐसे में अपनी परेशानी को किसी दूसरे व्यक्ति को साझा ना करें नहीं तो वह उस परेशानी का लाभ उठा सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यों से संतुष्ट रखे। वही मेहनत भी सफलता के नए द्वार खुलने के आसार बन रहे हैं। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को आज मानसिक रूप से मजबूत रहने की आवश्यकता है। आज आप अपने ऊपर किसी नकारात्मक विचार को हावी ना होने दें। कार्यक्षेत्र में नए कार्यों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। वही व्यापार में पार्टनरशिप करने वाले लोग आज अपने पार्टनर से आपसी सामंजस्य बनाए रखें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों को आज बेवजह नकारात्मक विचारों में नहीं पड़ना है। वही नौकरी पेशा लोगों को आज उस अधिकारी से क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। वही व्यापारी वर्ग को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से खुद को आराम दे।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को आज अपने से जुड़े लोगों के साथ अच्छा संवाद रखना है। वही कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप न हो ये ध्यान रखें। अन्यथा आपकी कार्यों में मुश्किल उत्पन्न हो सकते हैं। वही व्यापारी वर्ग आज किसी ने कॉन्ट्रैक्ट को लेने से पहले सोच समझ कर साइन करें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज मनोरंजन के साथ अपना दिन व्यतीत करना है वही पिछले कई दिनों से व्यस्त जीवनशैली से थोड़ा सा आराम मिल सकता है। वही कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य करेंगे, तो उच्च अधिकारी से तारीफ मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को आज अपनी फैसले को सूझ बूझ के साथ लेना है। नहीं तो आपका यह निर्णय भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को आज धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं जिन लोगों ने पहले निवेश किया है उन्हें आज अच्छे ब्याज के साथ धन वापसी हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोग व्यापार के साथ अपने हेल्थ पर भी ध्यान रखें। आज आपको कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ अधिक हो सकता है। ऐसे में आप अपनी क्षमता का सही से प्रयोग करें व संयम के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करें। वही आज आपको किसी के सहयोग मिलने की संभावना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत ने भारी-भरकम खर्चा उठाना पड़ सकता है ऐसे में सेहत को लेकर सचेत रहें। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य करना है। ऐसा करने से उन्हें सफलता जरूर हाथ लगेगी। व्यापारी वर्ग को आप सतर्क रहने की आवश्यकता है अनावश्यक स्ट्रोक अत्यधिक बढ़ाने से भविष्य में नुकसान हो सकता है। वही विद्यार्थी वर्ग ऑनलाइन क्लासेज को गंभीरता से लें, नहीं तो पढ़ाई पर असर दिख सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को आज जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। किसी के छोटे-मोटे सहयोग करने से आप दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं व्यापारिक वर्ग आज अपने ग्राहकों के लिए कुछ लाभ की योजना लाएं जिससे उन्हें फायदा हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी बचत पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी छोटी-मोटी बचत भविष्य में आपको फायदा दे सकती हैं। वही कारोबार व व्यवसायियों को आज मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें बालों से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातक आज अपनी मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। आज आपको ईशा द्वेष वाले लोगों से दूर रहने की जरूरत है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ेगा। वही कानूनी मामले में दर्ज खर्च होने की संभावना बन रही है। आज आपको अत्यधिक क्रोध करने से बचना है। 

 

Related posts

उन्नाव गैंगरेप: सीबीआई ने आरोपी बाजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को किया गिरफ्तार

Rani Naqvi

हाथरस में अमित शाह की रैली, कहा बहुमत से बन रही है भाजपा की सरकार

Rahul srivastava

उत्तर प्रदेश: एक और बीजेपी विधायक पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा- शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

rituraj