featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 03 अगस्त का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, देखें आज का राशिफल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 3 अगस्त 2022 को दिन बुधवार है और श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी/षष्ठी तिथि है। बुधवार का दिन गणेश भगवान की पूजा को समर्पित होता है। लेकिन सावन का महीना होने से भगवान शिव की पूजा का भी विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज द्वादश गुरु व खष्ठम चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। जॉब में प्रोमोशन के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बेल व तुलसी का वृक्ष लगाएं।

वृष
आज का दिन पॉलिटक्स के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। विहंगों को दाना पानी दें।

मिथुन
आज के दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

कर्क
गुरु नवम भाव व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में शुभ है। गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

सिंह
सूर्य कर्क व चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय हैं। बुध जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

कन्या
सूर्य एकादश व सप्तम गुरु शुभ है। चन्द्रमा इसी भाव में है। शुक्र व चन्द्रमा मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। बेल व तुलसी का पेड़ लगाएं।

तुला
शुक्र व चन्द्रमा शुभ फलदायक हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्यभाव को लाभ देंगे। चन्द्रमा इसी राशि से एकादश तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान के लिए सफलता का है। मेष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल है। हरा व पीला शुभ है। सरपंखा की जड़ धारण करें।

धनु
आज चन्द्रमा कर्म भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।

मकर
गुरु तृतीय, सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा नवम भाव में रहेंगे। शनि इसी राशि में वक्री हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। तुलसी का पेड़ लगाएं। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ
चन्द्रमा अष्टम भाव व शनि इसी राशि से द्वादश है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे, विधारा की जड़ धारण करें। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र व बुध धन में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
सूर्य इसी राशि से पंचम व गुरु इस राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम में है, शालीग्राम भगवान को तुलसी अर्पित करें। स्वास्थ्य लाभ संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है।

Related posts

अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड को आज 99 साल पूरे, पीएम मोदी के साथ इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shubham Gupta

राहुल गांधी ने जेटली, मोदी पर साधा निशाना कहा,कैप्टन डीमो गहरी नींद ले रहे हैं।’

mohini kushwaha

बाढ़ के कहर से सहम उठा बिहार, 25 लोगों की मौत, राहत का कार्य जारी

bharatkhabar