featured धर्म

Horoscope 29 September2021: जानें कैसा रहने वाला है बुधवार का आपका दिन

aaj ka rashifal 4 Horoscope 29 September2021: जानें कैसा रहने वाला है बुधवार का आपका दिन

बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन माना जाता है, चलिये जानते हैं कि इस दन क्या कहते हैं आपको किस्मत के सितारे, और किन- किन बातों का रखना होगा आपको ध्यान

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन मे आज नवीन मधुरता बनी रहेगी, जो लोग रोजगार की दिशा में तलाश कर रहे हैं, आज उसमें वह सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि- आज पुराने मित्रों से  शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज के दिन नौकरी से कुछ देर के लिये आराम मिल सकता है। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। आज आपके लवरिलेशन में तनाव आ सकता है।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों की आज तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा निराश भी होंगे।

कर्क राशि-आज नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को सही समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे, परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे अपने किसी परिजन की मदद से सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की वाणी में आज कठोरता आएगी।

सिंह राशि-शरीर में दर्द और अकड़न जैसी शिकायत हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यर्थ भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये।

कन्या राशि- आज विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। आज आपकी मेहनत का रिजल्ट आपको  नहीं मिलेगा, ससुराल पक्ष से रिश्तो में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज उसमें सुधार होगा।  रोजगार के क्षेत्र में आ रही परेशानियों  का समाधान होगा।

तुला राशि- आज मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य पीड़ित हो सकते है। आज भूमि और सम्पत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। आज सेहत का ध्यान रखें, बहस ना करें नहीं तो झगडा हो सकता है।

वृश्चिक राशि- परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। , लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा,   जीवन साथी के साथ   आज कुछ गलतफहमियां हो सकती है।

धनु राशि– आज आपके  दांपत्य जीवन में खुशहाल रहने वाली है। परिवार के सदस्य  भी उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते है।

मकर राशि-आज आप के रिश्तो में कुछ समस्याएं आ सकते हैं इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपके नौकरी में आप के बड़े अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज आप दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ राशि- आज आपको परिवार के किसी कार्य को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक थकान और तनाव हो सकता है। आज जीवनसाथी से आपको मदद मिलेगी।

मीन राशि- आज माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर क्या चिंता बनी रह सकती है। किसी बड़े धार्मिक आयोजन  में भाग ले सकते हैं, आज आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा।

 

 

 

 

 

 

Related posts

Covid Cases In UP: बीते 24 घंटे में मिले सिर्फ इतने केस

Shailendra Singh

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या, फ्लैट में मिला शव

Breaking News

एक्टर शेखर सुमन और तेजस्वी यादव ने कही सुशांत की मौत को लेकर बड़ी बातें

Rani Naqvi