featured धर्म

20 अक्टूबर का राशिफल: जानें कैसा बीतने वााला है बुधवार को आपका दिन

zodiac sign weekly horoscope rashifal 1895122 766x502 m 20 अक्टूबर का राशिफल: जानें कैसा बीतने वााला है बुधवार को आपका दिन

मेष राशि– परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आज कोई शुभ समाचार के योग बन रहे हैं।

वृष राशिकारोबार की स्थिति में सुधार होगा। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा, आज किसी से कहसुनी हो सकती है। गुस्से पर नियत्रंण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  तनाव से बचें।

मिथुन राशि- आज आपको मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी, जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। किसी परिजन से अनबन हो सकती है। सेहत  खराब होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन अपने प्रयासों से अंतत: कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। सेहत का ध्यान रखें। 

सिंह राशि- मित्रों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन निवेश का निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि-  बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सफलता प्राप्त प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और भागदौड़ अधिक होगी। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। 

तुला राशि- आज आपको मेहनत से भी कम सफलता मिलेगी, आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई झगड़ा आज हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मां का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जीवन में नया बदलाव हो सकता है। कोई पुराना दोस्त वापस आ सकता है। वाहन सावधानी से चलायें।

धनु राशि– आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है, जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है, भाई से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि– दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि– क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, परिजनों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।  सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सेहत  खराब हो सकती है। मन में निराशा के भाव आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि -आर्थिक स्थिति स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको आसल से बचना चाहिये, कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आज पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

Related posts

ICMR ने दी राज्यों को कोरोना वायरस की टेस्टिंग का आंधाधुंध इस्तेमाल से बचने की सलाह

Rani Naqvi

आज से शुरू छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, धान-किसान, सीएए-एनपीआर काे लेकर गरमाएगा सदन

Rani Naqvi

किसान आन्दोलन: मोदी के लिए बड़ी चुनौती

Srishti vishwakarma