featured धर्म

19 अक्टूबर का राशिफल: जानें क्या कहता है मंगलवार को आपका किस्मत कनेक्शन

aaj ka rashifal 7 19 अक्टूबर का राशिफल: जानें क्या कहता है मंगलवार को आपका किस्मत कनेक्शन

मेष राशि –कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी से झगड़ा हो सकता है, गुस्सा पर नियंत्रण रखें। आज मां की सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि- आज आपका दिन  मिला-जुला रहने वाला है, कारोबार ठीक -ठाक  रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी।  आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज किसी को उधार ना दें। आज झूठ बोलने से बचें।

मिथुन राशि- आज आपको थकान महसूस हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें।  नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कर्क राशि- आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिसकी वजह से  थकान हो सकती है।   क्रोध पर नियंत्रण  और  वाणी पर संयम रखें, विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों से भी कलह हो सकता है। सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं।

सिंह राशि- धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा,  लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी,  दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा।

तुला राशि- शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती । आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, परिवार में कोई मेहमान आ सकता है, जिसकी वजह से घर का माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि-कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि – पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।

मकर राशि- आज आपको पिता का सहयोग मिलेगा। साथ ही भाइयों का भी सहयोग मिलेगा।आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी।

कुंभ राशि-कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगीअनावश्यक खर्च की अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें ,पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे।

मीन राशि- आय में वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।  दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. सेहत का ध्यान रखें । मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

Related posts

जाह्नवी कपूर के सामने ऐसे गिरा ये सख्स, मिला ये रिएक्शन

mohini kushwaha

LIVE: स्ट्राडम की दुनिया में हिमाचल अपना नाम बनाएगा

Rani Naqvi

मुंबई इमारत हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi