featured धर्म भारत खबर विशेष

Dussehra 2021: दशहरे के दिन इन उपायों को करने से मिलती है, मां लक्ष्मी की कृपा

ravan Dussehra 2021: दशहरे के दिन इन उपायों को करने से मिलती है, मां लक्ष्मी की कृपा

हिंदू पंचांग के मुताबिक आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। बता दें कि इस साल दशहरा 15 अक्टूबर को मनाया जायेगा।

विजया दशमी तिथि को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ गया जाता है:

आपको बता दें कि विजया दशमी तिथि को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ जाता  है। कहते हैं कि इस दिन विजय मुहूर्त में शुरु किया गया कोई भी काम शुभ फल देता है।  दशहरा के दिन कुछ  उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिये जानते हैं कि क्या उपाय आप इस दिन कर सकते हैं।

दशहरे पर करें ये उपाय:

इस दिन  शस्त्र पूजा भी की जाती है,   ऐसा करने से शत्रु पर विजय  मिलती है।  वहीं विजया दशमी के दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या  फिर लाल रंग के फूलों से रंगोली  बनानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो ऐसा आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है, और घर में सुख-समृद्धि आती है।

नेगेटिविटी एनर्जी को इस तरह करें दूर:  

अगर आपके घर में भी  नेगेटिविटी का वास है तो दशहरे के दिन  रावण दहन की राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर की हर दिशा में छिड़कने से घर की निगेटिविटी दूर होती है। अगर आप दशहरा के दिन पान खाते हैं तो ये भी काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी  होता है।

दशहरा के दिन शमी के पेड़ की भी  पूजा करने से होता है लाभ:

इसके अलवाा दशहरा के दिन शमी के पेड़ की भी  पूजा करने  का विशेष महत्व माना जाता है।  दशहरा के दिन पूजा घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से बुरी शक्तियों के प्रभाव  को खत्म  किया जा सकता है।

शमी के पेड़ के नीचे  जलायें दीपक :

साथ ही दशहरा के दिन नीलकंठ के भी  दर्शन करना शुभ माना गया  अगर आप ऐसा करते हैं तो  आपकी सोई हुई किस्मत जग जाती है।  साथ ही दशहरा के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से  कामों में चली आ रही रुकावट दूर होती है।

 

Related posts

स्वामित्व योजना की शुरुआत करेंगे PM मोदी, सवा लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Aditya Gupta

बंगाल:महादेव दर्शन कर ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव

Sachin Mishra

रिया चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा, ड्रग सेवन की बात कबूली

Samar Khan