featured धर्म

26 सितंबर 2021 राशिफल: रविवार के दिन इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, हो सकता है कोई बड़ा फायदा

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, पारिवारिक जीवन आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी  यात्रा पर जा सकते हैं,  किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा आज आपको हो सकता है।

वृष राशि–  आज आपको मित्रों का सहयोग मिलने वाला है,  धार्मिक कार्यों में  बिजी रह सकते है। परिवार का साथ मिलेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। आज किसी वजह से मन अशांत रह सकता है। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मिथुन- आर्थिक परिणाम उम्मीद से कम रह सकते हैं और आपको इससे निपटना होगा। सोच-समझकर निवेश करना चाहिए।अचानक धन प्राप्‍ति योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रत‍ि सचेत रहें। तरक्‍की के योग हैं। तनाव से बचकर रहें।

कर्क राशि- आज आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय के लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए। काम को एकाग्रता के साथ निपटाने की कोशिश करें।   नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। म‍ित्रों का सहयोग म‍िलेगा। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि-  भाइयों से व‍िवाद की स्‍थि‍त‍ि बन सकती हैकरियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं।किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आज वाणी पर काबू रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत खराब  हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी से आज आपको राहत म‍िलेगी। धन लाभ के योग भी हैं। स्टूडेंट्स शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे

तुला राशि- आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, अच्छा व्यवहार कुछ लोगों की मदद कर सकता है।  आज आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।   कोई खास काम निपटाने में आपको सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि –  नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन में निराशा एवं असंतोष रहने के योग बन रहे हैं।   आज मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचाएं। जीवनसाथी के साथ यात्रा कर सकते हैं। आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोपहर तक सभी जरूरी काम पूरे करने की सोचें।

धनु राशि  – आज आपका मन अशान्त रहेगा। साथ ही आत्मविश्वास में कमी  देखने को मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा, सेहत का ध्यान रखें। मंदिर में कुछ दान करें।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आलस्य की अध‍िकता हो सकती है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप किसी नई जगह पर भी जा सकते हैं। आज आपको भाग्य का साथ भी मिल सकता है।

कुंभ राशि- आज आपका मन परेशान रह सकता है, ख़र्चा अधिक होने के योग बने हुए हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मां से धन  मिल सकता है।

मीन राशि– वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में लापरवाही ना करें।

 

Related posts

प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर, मां मधु चोपड़ा ने बोली ये बात

mohini kushwaha

11 मार्च को महाशिवरात्रि, भोलेनाथ को नहीं पसंद हैं ये 7 चीजें?, भूल कर भी ना चढ़ाएं

Saurabh

UP Election: तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए भाजपा आज जारी कर सकती है फाइनल लिस्ट

Neetu Rajbhar