featured धर्म

25 सितंबर 2021 राशिफल : जानें बारह राशियों का हाल, कैसा बीतने वाला है आपका दिन

aaj ka rashifal 4 25 सितंबर 2021 राशिफल : जानें बारह राशियों का हाल, कैसा बीतने वाला है आपका दिन

चलिये जान लेते हैं कि 25 सितबंर को कैसे बीतने वाला है आपका दिन.क्या करें क्या करने से आपको बचना है।

मेष राशि-  आज धन के मामले में  आज आपको लाभ और हानि दोनों के योग बने हुे हैं, जल्दबाजी में कोई काम ना  करें. चंद्रमा आपकी राशि मेें गोचर कर रहा है. जिस  वजह से  चंचलता और  उत्साह बना रहेगा।  धन से जुड़े मामलों में गंभीरता  से  निर्णय लें ऑफिस में आज कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी।

वृष राशि-  चन्द्रमा का मेष राशि मे गोचर होने की वजह से जॉब में आपकी तरक्की होगी,   नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको दोगुना फायदा होने के योग बन रहे हैं। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि से जुड़ा है तो आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि- आज समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज कोई टॉपिक समझने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि-  मानसिक तनाव  से बचने की कोशिश  करें,  आज आप कर्ज ले सकते हैं। कोई भी फैसला लेते वक्त घरवालों की राय लेना बेहतर रहेगा व्यापार करने वाले  लोग आज किसी नए कार्य में पैसे निवेश करने का मन बनायेंगे।

सिंह राशि-  आज आपकी पारिवारिक खुशियों में बढोतरी  होगी। कई दिनों से चल रही कोई सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।  किसी  काम  बड़े भाई का  सहयोग  मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

कन्या राशि – आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया काम करेंगे। रोजमर्रा के कार्य आज आप समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके परफॉरमेंस को देखते हुए ऑफिस में कुछ  ज़िम्मेदारी मिल सकती हैं।  आज लवमेट्स के रिश्तों में नयापन आयेगा। ब्याज पर पैसा देने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि-  व्यापार में लाभ के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा,  आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के जरूरत की चीजों का खास ख्याल रखें।  इस राशि के जातकों के लिए आज नया वाहन लेने का योग बन रहा है। आज आप अपने व्यापार में सफलता मिलने की पार्टी देंगे, जिससे घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी साथ ही कुछ लोग आपके साथ साझेदारी करने का ऑफर देंगे। आज आप जीवनसाथी का स्वाभाव खुशी देगा । रइस राशि के नवविवाहित दंपत्ति कहीं घूमने का प्लान बना कते हैं।

धनि राशि- आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।  साहित्य और तकनीकी के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पीला व नारंगी रंग शुभ है चावल का दान करें।

मकर राशि- आप कोई अच्छी योजना बनाकर अपने कामों  को समय से पहले पूरा कर लेंगे। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए सारे काम आज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं जो भविष्य में आपके लिए  फायदा देगीं।  हिसाब-किताव के मामलों में पर ध्यान देने की जरुरत है।

मीन राशि- आज आपको बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आईटी व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे आज लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ  रिश्तों में चली आ रही अन-बन आज खत्म होगी।

Related posts

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ कर रही है दर्शकों को जमकर एंटरटेन, जाने अब तक कमाई

Rani Naqvi

pratiyush chaubey

राम-रहीम की रहस्यमयी दुनियां से परदा उठाने के लिए होगा सर्च ऑपरेशन

piyush shukla