featured धर्म

21 October 2021 राशिफल: जानें किस राशि के चमकेगें किस्मत के सितारे, किसको होगा धनलाभ

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

मेष राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है, कम्पटेटिव एग्जाम को ले कर उलझन बनी रहेगी। काम अधिक होने से आज थोडी थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी को पैसा देने से बचें। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि–  कामों  में सफलता मिलेगी, लेकिन  खर्च अधिक रहने से मन अशांत रह सकता है। गुस्से  पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें।  सेहत को लेकर सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें।

मिथुन राशि- शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी लम्बी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि– पुराना किया हुआ कोई काम आज आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज  सकारात्मक सोच रखेंगे, तो आनंद से दिन बिता सकेंगे। आज हर कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है।  खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि-सहयोगियों और मित्रों का पूरा सहयोग रहेगाधनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आज आपको कोई भी फैसला सोच समझकर लेना होगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्किटेक्ट और इंजीनियर के लिए सफलता भरा दिन है।

कन्या राशि-  परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।आज का दिन आपका खुशियों भरा रहेगा। सोचे हुए काम खुद के दम पर पूरे कर सकते हैं। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। आज कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। 

तुला राशि – मित्रों से लाभ होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे, सेहत का ध्यान रखें, आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज किस्मत आपके साथ है।कोई जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका   आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले लें।

वृश्चिक राशि- आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगाज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है। आज बहस बाजी से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मां की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- आज भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। आज आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा।

मकर राशि-  सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।  आज  कोई भी निवेश ना करें बड़ों की सलाह लें। बिजनेस में फायदा होगा। साथ वाले लोगों या दोस्तों से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि-   आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन भागदौड़ की अधिकता रहेगी। आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें तो आपके लिए अच्छ होगा। आज आफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो साकारात्मक तरीके से पूरे होगें।

मीन राशि –आज आप कोई वाहन खरीद सकते हैं, किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट अपनाने से बचें।आज आपका मन अशांत रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें। किसी अनंजान की मदद मिलने से लाभ होगा।

 

 

 

 

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार की फ्लैट शुरूआत, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Rahul

Congress Rally: बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली आज, दिल्ली में कई रूट बंद

Rahul

ऑनलाइन गेम की लत ने मासूम को बना दिया चोर, मां के गहने चोरी कर फरार हुआ बच्चा

Shailendra Singh