featured धर्म

5 नवंबर 2021 का राशिफल : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

 राशिफल || ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 5 नवंबर 2021 शुक्रवार का दिन है। आज गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा पूजा है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि

आज का दिन व्यापार के दृष्टिकोण से अच्छा साबित होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में तकनीकी सहायता से बढ़ोतरी होगी। दूसरे स्थान पर जाने के लिए यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशि

कोई रुका हुआ धन अचानक मिल सकता है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त होगा।स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

सिंह राशि

अपने बातों से दूसरों का ध्यान आकर्षित करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज के दिन बिना सोचे समझे किसी कार्य को न करें। सोच समझकर किए गए फैसलों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

तुला राशि

समस्या को सुलझाने में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।धन लाभ का योग बना हुआ है।कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

कामकाज से जुड़े मामलों में अधिक समय खर्च होगा। आरती की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार व दोस्तों के बीच खुशियां बढ़ेंगी।

धनु राशि

नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत से भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। कारोबार से जुड़े मामलों में कड़ी मेहनत करनी होगी।

मकर राशि

धन प्राप्ति के लिए नए रास्ते खुलेंगे। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। टकराव की स्थिति से बचें। मन में शांति बनाए रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार से जुड़े कामों में लाभ प्राप्ति का होगा। व्यापार में विस्तार होगा। अचानक सरप्राइज मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

मीन राशि

किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।दिनचर्या में सुधार करें। स्वास्थ्य में लाभ होगा। दूसरे स्थान पर जाने के लिए यात्रा हो सकती है।

Related posts

भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, रोजाना वैद्य करते हैं भगवान का इलाज, शोर- शराबे पर लगा प्रतिबंध

Rahul

नाथ संप्रदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत और सीएम योगी रहे साथ-साथ

piyush shukla

कच्छ गुजरात की 70 वर्षीय जीतू बेन बनी दुनिया की सबसे वयोवृद्ध माता

Neetu Rajbhar