featured धर्म

12 मार्च 2022 का राशिफल: शनिवार का दिन आपके लिए खास, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है राशिफल के आधार पर जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाया जाता है राशि पंचांग के अनुसार 12 मार्च 2022 शनिवार का दिन फागुन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि – मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा व्यापार एवं नौकरी में प्रमोशन की संभावना है उधार दिए हुए पैसे वापस मिलने का योग है आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन बेहतर है आज आपका भाग्य 72% आपका साथ देगा।

वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन काफी बेहतर है। इस जातक की विद्यार्थी वर्गों को आज शिक्षा प्राप्त करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। वही मेहनत करने से सफलता हाथ लगेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। आज आपका भाग्य 60% आपका साथ देगा।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है आर्थिक लाभ होने की संभावना है परिवार की जरूरतों को खास ध्यान रखें। स्वस्थ को लेकर सतर्क रहें। आज आपका भाग्य 85% साथ देगा।

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों का आज व्यापारिक दृष्टि से दिन काफी शुभ है। धन लाभ का योग बन रहा है। कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की संभावना है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आज आपका भाग्य 92% आपका साथ देगा।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों का आज का दिन मांगलिक कार्यों को लिए काफी शुभ है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने किसी खास मित्र से मिलने की संभावना है नए कार्य की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अति शुभ है। आज आपका भाग्य 84% आपका साथ देगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य क्षेत्र में आज बड़ी सफलता मिल सकती है। मन में बेचैनी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में आप का दायरा बढ़ेगा। छात्रों का आज मन पढ़ाई में नहीं लगेगा आज आपका भाग्य 85% आपका साथ देगा।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों का आज का दिन परिवारिक सुख की दृष्टि से बेहद शुभ है। आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का योग बन रहा है। किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। कामकाज के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपका भाग्य 95% आपका साथ देगा।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन उत्साह से परिपूर्ण है। आज किसी शुभ कार्य में आप शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आज आपके कार्यों के लिए आपकी सराहना होगी। हालांकि आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज आपका भाग्य 72% आपका साथ देगा।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों का आज मन काफी प्रसन्न रहेगा। आज आपकी ज्ञान में वृद्धि होगी। वार्तालाप की निपूर्णता और तेज दिमाग के उपयोग से आपके काम सफल बनेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी आज आपका भाग्य 85% आपका साथ देगा।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है आज आपका पूरा समय परिवार के साथ व्यस्त रहेगा मन प्रसन्न रहेगा और कार्य में सफलता हासिल होगी आज आपका भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को आज चतुराई के साथ काम लेना है। आज आपकी सफलता का योग बन रहा है। आपकी इच्छा अनुसार योजनाएं पूरी होंगी। परिवार में आज माहौल बेहतर रहेगा। आज आपका भाग्य 92% आपका साथ देगा।

मीन राशि – मीन राशि का दिन आज अच्छे लोगों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। नौकरी की स्थिति बेहतर होगी अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। आज का दिन कामकाज की दृष्टि से लाभदायक है। आज आपका भाग्य 85% आपका साथ देगा।

Related posts

राम मंदिर मामलाः सुप्रीम कोर्ट में स्‍वामी के खिलाफ शिकायत

kumari ashu

राहुल का बीजेपी पर तंज, बीजेपी पर बनी सीरीज तो नाम होगा ‘लार्ड हार्ड’

Vijay Shrer

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की याद में इंडियन डिजाइनर रनवे देगा युवा प्रतिभाओं को मौका

Rani Naqvi