धर्म भारत खबर विशेष

धनतेरस वर्ष 2018- जानें कब है धनतेरस, इस दिन क्या खरीदना होगा शुभ,क्या खरीदने से होगा नुकसान..

धनतेरस2 धनतेरस वर्ष 2018- जानें कब है धनतेरस, इस दिन क्या खरीदना होगा शुभ,क्या खरीदने से होगा नुकसान..

धनतेरस का त्योहारःदिवाली का पर्व भारत के बड़े त्योहारों में एक है जो कि इस साल 7 नवंबर, 2018 को मनाया जाएगा। दिवाली से ठीक उससे दो दिन पहले यानी कि महज कुछ ही दिनों में 5 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का जन्‍म हुआ था, इसलिए इस दिन खासतौर पर उनकी पूजा की जाती है। धनतेरस को मां लक्ष्‍मी और गणेश जी की भी पूजा होती है।माना जाता है कि इस पर्व नईं वस्तुएं खरीदना शुभ होता हैं।

 

धनतेरस2 धनतेरस वर्ष 2018- जानें कब है धनतेरस, इस दिन क्या खरीदना होगा शुभ,क्या खरीदने से होगा नुकसान..
धनतेरस वर्ष 2018- जानें कब है धनतेरस, इस दिन क्या खरीदना होगा शुभ,क्या खरीदने होगा नुकसान..

इसे भी पढ़ेःहाउसफुल-4 की हुई घोषणा, साल 2019 की दिवाली पर होगी रिलीज

आपको बता दें कि धनतेरस पर आपको क्या खरीदना चाहिए, लगभग सभी जनते हैं। लेकिन धनतेरस को किन चीजों नहीं खरीदना चाहिए। इसके बारे में हम आपको बता रहें हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनके धनतेरस के दिन खरीदतने से मंगल की बजाए घर में अमंगल होता है।

इसे भी पढ़ेःदिवाली से पहले पटाखों के प्रतिबंध पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

धनतेरस के दिन खरीदारी में कहीं आप गलती ना करें। इसी लिहाज से हम आपको ऐसी अमंगल करने वाली वस्तुओं की सूची नीचे उपलब्ध करा रहे हैं।धनतेरस को अगर खरीदारी का महादिन और शुभ दिन कहें तो जरा भी गलत नही है। धनतेरस की दस्तक के साथ ही दिवाली के त्योहार के आने का एहसास होने लगता होता है। मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।

लोहा- धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें घर में नहीं लानी चाहिए।अगर आपको लोहे के बर्तन खरीदने हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही बर्तन खरीद लें।

खाली बर्तन नहीं लेने चाहिए– अब आपको कोई दुकान से अनाज भरकर बर्तन नहीं बेचने वाला । इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें।मालूम हो कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा का अतीत काफी विस्तृत है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए।

काले रंग के बर्तनः

गौरतलब है कि धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए।क्योंकि धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से परहेज करना चाहिए।

धारदार हथियार और तेलः

धनतेरस के दिन यदि आप खरीदारी कर रहे हैं तो याद रहे कि धारदार हथियार जैसे चाकू, कैंची आदि के खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड बगैरह भी खरीदना अशुभ है। बता दें कि धनतेरस के दीये जलाने के लिए तेल और घी की आवश्यकता होती है।इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रखनी चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदना अशुभ है। इस दिन कांच की चीजों का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

उपहार या भेंट ः

धनतेरस के एक दिन पहले गिफ्ट खरीदना और देना अच्छा होता है। जबकि धनतेरस के दिनइसे गलत मानते हैं। इसके पीछे की बजह यह है कि आपकी लक्ष्मी किसी और के पास जा रही है।

महेश कुमार यादव

Related posts

Gopashtami 2022: आज है गोपाष्टमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Rahul

निजी स्कूलों में फिर से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानिए क्या है नया आदेश

Aditya Mishra

11 मार्च को महाशिवरात्रि, भोलेनाथ को नहीं पसंद हैं ये 7 चीजें?, भूल कर भी ना चढ़ाएं

Saurabh