featured देश

इलाहाबाद के अपने पुश्तैनी घर में राहुल ने गुजारी रात

rahul 1 इलाहाबाद के अपने पुश्तैनी घर में राहुल ने गुजारी रात

इलाहाबाद। विधानसभा चुनाव 2017 को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधा की देवरिया से दिल्ली की यात्रा गुरुवार को इलाहाबद पहुंची। स्थानीय कार्यकर्ताओं में अपने नेता के स्वागत के लिए भारी हुजूम देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत करके उन्हें ये बता दिया की यह आपका ही घर है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए राहुल ने इलाहाबाद में पार्टी की छवि बनाने की पुरजोर कोशिश की।इस रोड शो से इलाहाबाद में कांग्रेस ये भी जताना चाहती है कि इस बार वह मजबूती से मैदान में होगी। एक सितंबर से आज तक इलाहाबाद में कांग्रेस का ये तीसरा बड़ा कार्यक्रम है। शीला दीक्षित की अगुवाई में यूपी बेहाल यात्रा इलाहाबाद पहुंची। फिर राजबब्बर ने यहीं से कौशाम्बी की यात्रा की शुरुआत की और अब खुद राहुल गांधी शहर में रोड शो किया।

rahul

राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सिर्फ ‘झूठ’ बोलते हैं और लोगों को ‘लड़ाते’ हैं. उन्होंने कहा ‘‘मोदी सिर्फ एक काम अच्छी तरह जानते हैं और वो है एक दूसरे को लड़ाना. हरियाणा में जाट और गैर जाट को लडा दिया उत्तर प्रदेश में लोगों को लडा दिया। जो कश्मीर कांग्रेस के शासनकाल में शांत था, वहां भी लोगों को लडा दिया।असम में लोगों को लड़ा दिया।राहुल के इस पूर्वांचल होते हुए दिल्ली दौरे से पार्टी को मजबूती तो जरुर मिलेगी और इस चुनावी दौर में जहां सपा परिवार अपने पारिवारिक कलह में उलझी है, राहुल इसका फायदा जरुर उठाना चाहेंगे। किसान यात्रा और खाट चौपाल कर किसानों को उनका हकदिलाने और केंद्र की सरकार को घेरने के प्रयास में जुटी कांग्रेस आज अपने महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। जिस पर पूरे देश की नजर है।

अपने पुश्तैनी घर में रुके राहुल– गांधी परिवार के लिए इलाहाबाद की यांदे बहुत पुरानी है, जिसका जीता जागता उदाहरण है इलाहाबाद का आनंद भवन। चाचा नेहरु की विरासतो को स्वयं में समेटे हुए आनंद भवन में अपनी किसान यात्रा के दौरान जब राहुल बुधवार रात को पहुंचे। 14 सितंबर की रात अपने उसी पुश्तैनी मकान में गुजारी जहां उनके खानदान की यादें जुड़ी है।

Related posts

सनकी तानाशाह का नया फरमान, खाद की कमी हुई तो लोगों से मांगा मानव अपशिष्ट

Rahul

सीबीआई विवाद: आलोक वर्मा की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

mahesh yadav

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया कार्बी और डिमासा भवन का शिलान्यास

bharatkhabar