featured यूपी

फतेहपुर में विकास की बयार, इस वार्ड को 20 साल से सड़क का इंतजार

बही विकास की ऐसी बयार कि 20 साल में नहीं बन पायी सड़क

फतेहपुर: नगर पालिका क्षेत्र में विकास के तमाम दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके कोसों दूर है। शहर के झाऊपुर वार्ड नम्बर आठ में एक ऐसा मार्ग भी है, जहां पर पिछले 20 साल से खड़ंजा लगा हुआ है। इसके बाद यहां पर कभी सड़क नहीं बन पायी।

इससे स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। यहां पर रहने वाले राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग रहते भले शहर में हैं लेकिन इससे लाख गुना गांव बेहतर हैं। वहां पर कम से कम सड़क-नाली निर्माण तो समय से होता है। हालांकि बीते दिनों यहां पर नाली का निर्माण हो चुका है, लेकिन सड़क अभी भी बदहाल है।

जानकारी के अनुसार झाऊपुर वार्ड 2017 के पहले वार्ड नम्बर पांच था। इसके बाद यह वार्ड नम्बर आठ हो गया। इसमें मऊ, सैदाबाद, झाऊपुर, खुशवक्त नगर और अरगनपुर आते हैं। 2001 में जब नगर पालिका चेयरमैन शब्बीर थे, तब यहां ईंट का खड़ंजा लगाया गया था। इसके बाद कई चेयरमैन और सभासद आये और गए लेकिन किसी ने इस सड़क को सुधारने पर ध्यान नहीं दिया।

2001 से अब तक मनोज द्विवेदी, सोमवती सभासद चुने जा चुके हैं। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस क्षेत्र से वर्तमान में हरिराम लोधी सभासद हैं। स्थानीय निवासी राघवेंद्र के अनुसार हमारे यहां विकास के नाम पर केवल छलावा हुआ। वोट लेने के बाद किसी को कुछ याद नही रहता।

सभासद करते रहे पत्राचार

झाऊपुर वार्ड के सभासद हरिराम लोधी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए उन्होंने डूडा को पत्र लिखा था। एक साल पहले इसका सर्वे भी हुआ, लेकिन उसके बाद क्या हुआ यह उन्हें जानकारी है। साथ ही साथ नगर पालिका चेयरमैन नजाकत खातून को भी पत्र लिखकर इस मार्ग की बदहाली पर ध्यान दिलवाया था।

वित्तीय अधिकार न होने से निराशा

वित्तीय अधिकार ने होने के कारण क्षेत्र में सामान्य सा विकास कार्य न होने से सभासद में निराशा भी है। हालांकि हरिराम का कहना है कि वह बोर्ड की बैठक में अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठते रहे हैं। इस सड़क को लेकर भी उन्होंने कई बार निवेदन किया, लेकिन फिलहाल इसमें कोई लाभ होता नहीं दिख रहा है।

Related posts

इलियाना डिक्रूज ने बिकनी में शेयर की फोटोज, हर एक पोज पर फैंस मर मिटने को तैयार…

Shailendra Singh

मुंबई में बारिश ने फिर मचाया हाहाकार, एयरपोर्ट, ट्रेन, कॉलेज सब बंद

Rani Naqvi

देश के विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज किया भारत बंद का आह्वान, बिहार में भी देखने को मिला असर

Rani Naqvi