Breaking News featured देश यूपी

UP: डिप्टी सीएम ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, TMC पर कसा तंज

WhatsApp Image 2021 01 23 at 5.20.33 PM UP: डिप्टी सीएम ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, TMC पर कसा तंज

प्रयागराज। आज पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को बड़ी धूम-धाम से मना रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल दौरे पर है। जिसके चलते देश में नेताजी की जयंती को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार नेताजी के त्याग और बलिदान को याद करते हुए आज पूरे देश में पराक्रम दिवस मना रही है। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने तृणमूल कांग्रेस को लेकर जमकर निशाना भी साधा।

हमें नेताजी के वचनों से ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है- डिप्टी सीएम

बता दें कि आज पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। नेताजी के बलिदान को देशवासियों द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उन्होंने आज के दिन को हर एक हिंदुस्तानी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज भी हमें नेताजी के वचनों से ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। वहीं मौर्य ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने कभी महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया है। चाहे वो स्वामी विवेकानंद रहे हों या फिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस।

आज शुद्ध रूप से राजनीति कर रही ममता बनर्जी- केशव प्रसाद मौर्य

इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि सीएम ममता बनर्जी आज शुद्ध रूप से राजनीति कर रही हैं। टीएमसी का चरित्र गुंडागर्दी, अराजकता, अत्याचार और फर्जी मुकदमों में फंसाने का रहा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राजनीति कर रही है जबकि भाजपा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति आदर, श्रद्धा और सम्मान का भाव प्रदर्शित करते हुए पूरे देश में पराक्रम दिवस मना रही है।

Related posts

Uttarakhand: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 54 प्रशासनिक अधिकारियों के किए स्थानांतरण, देखें लिस्ट

Rahul

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने चारधाम यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की

Rani Naqvi

मेरठ कलेक्ट्रेट में हुआ हंगामा

Pradeep sharma