Breaking News यूपी

उपमुख्यमंत्री का बयान: मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही सपा-बसपा-कांग्रेस

उपमुख्यमंत्री का बयान: मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही सपा-बसपा-कांग्रेस

लखनऊ: चुनाव आते ही सभी नेता एक दूसरे के किस्से सुनाने लगते हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो जाता है। कुछ ऐसा ही यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले देखने को मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ से विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

सपने देख रहे सभी दल

यूपी में सत्ता की वापसी के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस सभी जतन कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ बीजेपी के लिए दोबारा सरकार बनाना चुनौती होगी। इसी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक भाजपा लगातार बेहतर परिणाम ला रही है। ऐसा ही आने वाले विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

Bharatkhabar 25july 6 उपमुख्यमंत्री का बयान: मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही सपा-बसपा-कांग्रेस

मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनेक 2022 मुंगेरीलाल का सपना होगा। जो पूरा होने वाला नहीं है, भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि जनता को सब याद है, वह भूली नहीं है।

अखिलेश-प्रियंका ट्विटर वाले नेता

मेरठ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने गए थे। इस दौरान हो ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यह सभी टि्वटर वाले नेता हैं। इनकी राजनीति वहीं तक सीमित है। भाजपा कार्यकर्ता जहां महामारी के दौरान सड़क पर लोगों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे थे, वहीं विपक्ष का कोई भी नेता इस दौरान नजर नहीं आया।

कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी उन्हें कोई भी बात कहता है तो समझिए कि यह सीधा उपमुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों को भी संकेत में कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी में रहने की जरूरत नहीं है। 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Related posts

फर्जी बैंक लोगों को लगाया लाखों का चूना, अब लोग हुए हलकान

piyush shukla

काम की खबर: लखनऊ में होम आइसोलेट मरीजों के लिए फिर शुरू हुई ये सेवा

Shailendra Singh

सीएम ने लघु रामायण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

piyush shukla