Uncategorized

21 नए बस अड्डों का निर्माण करेगा परिवहन विभाग, परिवहन मंत्री ने दी जानकारी

parivahan minister 21 नए बस अड्डों का निर्माण करेगा परिवहन विभाग, परिवहन मंत्री ने दी जानकारी

बुलंदशहर। सड़क परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के इरादे से उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग जल्द ही 21 नए बस अड्डों का निर्माण करेगा। यह जानकारी परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दी और बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान परिवहन विभाग ने 122 करोड रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो पूरे देश के परिवहन विभागों में टॉप पर है।

parivahan minister 21 नए बस अड्डों का निर्माण करेगा परिवहन विभाग, परिवहन मंत्री ने दी जानकारी

सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी बसें

परिवहन मंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार सूबे में 21 नए बस स्टेन्ड खोलेगी। जिनकी सभी प्रतिक्रियायें पूरी कर ली गई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 तक यूपी का हर गांव रोडवेज बसों के नजदीकी में होगा। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। और सीसीटीवी कैमरे कोस पुलिस नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश में सभी जनसेवा केन्द्र होगें आनलाईन

इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहली बार प्रदेश में सभी जनसेवा केन्द्र आनलाईन होगें तथा इनको परिवहन विभाग से जोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा वाहन लाईसेंस तथा ई.चालान की सुविधा ब्लाक स्तर पर उपलब्ध करायी जाएंगी।  बुलन्दशहर के विकास के लिऐ बनाई गई 395 करोड़ रूपये की योजना को उन्होने स्वीकृति प्रदान कर शासन को भेज दी हैं। जल्द ही इस राशि से जिले का विकास किया जाएगा।

Related posts

प्रियंका गांधी लगातार बना रहीं चुनावी रणनीति, शिवपाल से मिलीं, चर्चाएं तेज

bharatkhabar

बांके बिहारी जी के दरबार पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी और मथुरा की सांसद प्रत्याशी हेमा

bharatkhabar

पुलिस को मिली सफलता, 1400 पेटी अवैध शराब पकड़ी, होली में खपाने की थी तैयारी

Aditya Mishra