नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू युनिवर्सिटि एक बार फिर खबरों की सुर्खिया बन गई है। विश्वविद्यालय के छात्रों प्रशासन के खिलाफ खड़े हो गए हैं और 75 फीसदी अटेंडेंस सर्कुलर को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि ये सर्कुलर उनके हित में नहीं है। इसी के चलते स्टूडेंट यूनियन ने स्ट्राइक की। वहीं दूसरी तरफ यूनियम पर विश्विद्यालय के वीसी को बंधक बानाने का आरोप लगा हुआ है, जिसे छात्रों ने खारिज करते हुए ढकोसला बताया है। यूनियन का कहना है कि उन्होंने गुरुवार सुबह से ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी से मिलने के लिए तीन बार लेटर एडमिन डिपार्टमेंट को लिखा, लेकिन वो नहीं मिले।
यूनियन ने कहा कि हर बार हमें मिलने के जवाब पर ये बाला गया कि वीसी एडमिन डिपार्टमेंट में हैं। वहीं छात्रों का कहना है कि उन्हें इसी जानकारी सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही मिलती रही है। स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट गीता का कहना है हम वीसी से मिलकर अपनी समस्याएं रखना चाहते हैं। गीता ने कहा कि वीसी कहां हैं? किसी को भी नहीं पता और वो कब एडमिन डिपार्टमेंट से निकले। गीता के मुताबिक रात करीब 11:00 बजे उन्हें पता चला कि एडमिन डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी बीमार हैं। वीसी द्वारा समय न दिए जाने से स्टू़डेंट्स नाराज हैं उनका कहना है कि वो चाहते हैं कि वीसी उनसे आकर मिलें और स्टूडेंट्स की बातें सुने।