featured देश

भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट, 40 नए मरीज मिले, इम्युनिटी और वैक्सीन कर सकता है चैलेंज!

भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट, 40 नए मरीज मिले, इम्युनिटी और वैक्सीन कर सकता है चैलेंज!

DELHI: कोरोना वायरस की दूसरी लहर तबाही मचाने के बाद धीमा पड़ा है । लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबित कोरोना ने अपने अगले हमले की तैयारी कर ली।

डेल्टा प्लस के 40 नए मामले मिले

कोविड 19 का नए वेरिएंट डेल्टा प्लस के भारत में 40 नए मामले मिले है। इस नए वेरिएंट की संख्या लगातार भारत में बढ़ रही है। इस वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिले है। महाराष्ट्र के अलावा यह मध्य प्रदेश और केरल में भी मिला है। कोरोना का यह नया वेरिएंट डेल्टा प्लस सबसे पहले यूरोप में सामने आया था।

इम्युनिटी को चैलेंज कर सकता है नया वैरिएंट

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने भारत में जमकर तबाही मचाई थी।इस वेरिएंट की पुष्टि 80 देशों में हुई थी। अब इसका एक और वेरिएंट डेल्टा प्लस वेरिएंट भी दस्तक दे चुका है। यह वेरिएंट 10 से 12 देशों में मिल चुका है। यह नया वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक और संक्रामक है। डेल्टा प्लस वेरिएंट वैक्सीन और इम्युनिटी को भी चैलेंज कर सकता है।

नए वैरिएंट के लिए गठित की गई टीमें

स्वास्थय विभाग की जानकारी के मुताबिक (INSOG) ने सूचना दी थी कि डेल्टा प्लस वेरिएंट काफी चिंता जनक है। इसका संक्रमण काफी तेजी से होता है। यह फेफड़े की सेल से ज्यादा मजबूती से चिपकता है।भारतीय सार्स कोव-2(INSCOG) लैब में एक ग्रुप का गठन किया है। इसमें इस नए वेरिएंट के बारे में रिसर्च की जाएगी।

दोनों भारतीय वैक्सीन कारगर

अभी तक की जानकारी के अनुसार दोनों भारतीय वैक्सीन कोवीशील्ड और कोवैक्सीन इस वेरिएंट पर कारगर है। नए वायरस के हिसाब से कितनी एंडीबॉडी बनाती है इसकी जानकारी जल्द ही लोगों को दी जाएगी।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिया केजरीवाल सरकार को झटका, LG को बताया दिल्ली का बॉस

Rani Naqvi

भारत के 5 राज्यों में बीते 24 घंटों में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें

Hemant Jaiman

1857 की क्रांति के मुख्य चेहरों के बारे में जानें क्या थी क्रांति में भूमिका

mahesh yadav