देश

दिल्ली की धुंध से घबराया बॉलीवुड…जानिए किसने क्या कहा?

Delhi smog made bollywood unhappy read what they said दिल्ली की धुंध से घबराया बॉलीवुड...जानिए किसने क्या कहा?

मुंबई।अनुपम खेर, शेखर कपूर और दीया मिर्जा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने राष्ट्रीय राजधानी की हवा में कई दिनों से धूल, धुआं और धुंध के कॉकटेल ‘स्मॉग’ की दमघोंटू परत कायम रहने पर चिंता जाहिर की है। दिल्ली में शनिवार को मौसम का सबसे खराब वायु प्रदूषण दिखा। प्रदूषण के उच्च स्तर ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। कई स्थानों पर 17 से ज्यादा बार हवा की गुणवत्ता से सबंधित सुरक्षा सीमा का उल्लंघन हुआ।

delhi-smog-made-bollywood-unhappy-read-what-they-said

हस्तियों की प्रतिक्रियाएं :

शेखर कपूर : रात में अनंत आकाशगंगा को निहारते हुए खुली हवा में सोना और इंडिया गेट पर जामुन के पेड़ को हिलाकर उसका फल चखना..कभी ऐसी थी दिल्ली। दिल्ली में अब दम घुटता है।

 

अनुपम खेर : यह दिल्ली में धुंध की एक तस्वीर है। सुबह 11.41 बजे आसमान इससे भरा हुआ है। आंखों में जलन हो रही है। यहां रहने वाले लोगों के लिए घातक और खतरनाक है। तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

 

दीया मिर्जा : सरकारों को दोष देना बंद कीजिए। समाधान का हिस्सा बनिए। चाहिए नागरिक की भागीदारी। दिल्ली की धुंध। दमघोंटू दिल्ली। सांस लेना मेरा अधिकार है।

 

सोफी चौधरी : स्वच्छ हवा में सांस लेने के अपने अधिकार के लिए लड़िए। सांस लेना मेरा अधिकार है।

 

Related posts

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

pratiyush chaubey

गुजरात के मुख्यमंत्री का चुनाव मौजूदा पार्टी विधायकों में से होगा: भाजपा

bharatkhabar

डोकलाम विवाद के पीछे डोभाल का हाथ- चीन

Pradeep sharma