featured देश

दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर, 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानें कब मिलेगी राहत?

heat दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर, 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानें कब मिलेगी राहत?

राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लोगों को मानसून का इंतजार है। लेकिन ये इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली में भीषण गर्मी देखने को मिली। पूरा दिन गर्म हवाएं चलती रही लोग परेशान रहे। आज का दिन राजधानी के लिए सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना का है कि मानसून सीजन का ये पहला लू है। इससे पहले 28 मार्च को राजधानी में लू चली थी। उस दिन 41 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिल्ली में लू चलने की संभावना है। हालांकि 2 जुलाई से हल्की बारिश से तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का कहना है कि ‘कम से अगले 5 दिन मानसून की कोई संभावना नहीं है। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।’ मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि दिल्ली में 15 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है। हालांकि पछुआ हवाएं इसके दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आने में अड़चन पैदा कर रही हैं।

सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और पूरे देश में आठ जुलाई तक इसकी मौजूदगी दर्ज हो जाती है। पिछले साल 25 जून को मानसून दिल्ली पहुंच गया था। एक ओर जहां दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों को अभी भी मानसून की बारिश का इंतजार है। वहीं यह राजस्थान समय से 2 हफ्ते पहले ही पहुंच गया है।

Related posts

यूपी: श्रम कल्याण परिषद का बड़ा फैसला, अब बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 51 हजार रुपये

Saurabh

जिन्ना पर विवाद: हिंदू छात्र नेताओं ने दिया नारा, ”जिन्ना समर्थक जाएं पाकिस्तान”

lucknow bureua

संविधान के खिलाफ है निष्कासनः रामगोपाल

kumari ashu