featured देश

मानसून की बारिश से दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना

Untitled 5 मानसून की बारिश से दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हुई बारिश से तापमान सामान्य से कम रहा, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Untitled 5 मानसून की बारिश से दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज झमाझम बारिश होने से दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली । दिल्ली में बारिश का मौसम तो बन रहा था लेकिन खुल के बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी हो गई थी ।

मौसम विभाग के कार्यालय ने शाम तक भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी दिल्ली में बारिश होने के वजह से यहां का मौसम सही है लोगों को गर्मी से काफी राहत है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू और कश्मीर पर है, और इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान और पंजाब के पास बना हुआ है। एक टर्फ रेखा भी उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों से होकर पूर्व की तरफ जा रही है। इन सिस्टमों के चलते पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के आसपास के उत्तरी मैदानों पर वर्षा की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, इस बारिश की वजह से तापमान में अवश्य ही गिरावट आयेगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों एक अनुसार मॉनसून वर्षा की गतिविधियां बीच-बीच में देखने को मिलती रहेगी।

Related posts

संजय सिंह ने ओपी राजभर को बताया झूठा,तो शलभ मणि त्रिपाठी ने कसा तंज

Shailendra Singh

भारत में बेईमानी से रहते हैं नाईजीरिया के लोग, करते हैं ड्रग्स का कारोबार: हंसराज अहीर

Rani Naqvi

यूपी विस चुनावः भाजपा ने 6 बूथों पर की दोबारा मतदान की मांग

kumari ashu