featured देश

Delhi News: तिहाड़ जेल के बाथरूम चक्कर आने के बाद गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती

satyendra jain Delhi News: तिहाड़ जेल के बाथरूम चक्कर आने के बाद गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती

Delhi News: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार सुबह 6 बजे तिहाड़ जेल के बाथरूम चक्कर आने के बाद गिर गए थे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाथरूम में गिरने से घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें :-

25 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

एहतियात के तौर पर उनके सारे टेस्ट करवाए गए हैं। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए सत्येंद्र जैन
बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बता दें वर्तमान में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल नंबर सात में बंद हैं।

बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं। स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से कुछ दिनों पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

Related posts

जानें स्कूल खोलने को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने क्या कहा…

Samar Khan

केन्द्रीय नेतृत्व के साथ सीएम खट्टर कर रहे हैं बराला का बचाव

piyush shukla

राजेश अग्रवाल के विजन ने बरेली को दिखाई विकास की राह

Shailendra Singh