featured देश

विरोध प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन की चपेट में आए भाजपा सांसद मनोज तिवारी, अस्पताल में भर्ती

मनोज तिवारी विरोध प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन की चपेट में आए भाजपा सांसद मनोज तिवारी, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से छठ पर्व पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाए जाने को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आवास के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी वाटर कैनन की चपेट में आ गए। उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद से जुड़े सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक “मनोज तिवारी की गर्दन के पास चोट आई है और उन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।”

यह घटना आज यानी मंगलवार को उस वक्त हुई जब भाजपा सांसद मनोज तिवारी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दिल्ली में छठ पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता के आधिकारिक आवास के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी ताजा कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार, शहर में छठ पूजा समारोह सार्वजनिक स्थानों यानी खुले में छठ पर्व मनाने को मना कर दिया गया है| और लोगों को घर में ही छठ पर्व मनाने की सलाह दी गई है।

वहीं  उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि, “छठ को स्वच्छता के साथ मनाया जाता है। इसे खुले में सभी कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आसानी से मनाया जा सकता है।”

Related posts

गीताप्रेसः सचित्र गीता की 2 महीने में ही बिक गई सभी पुस्तकें, जानें क्या है खासियत

Shailendra Singh

भाजपा गद्दी छोड़ो: अजय लल्लू बोले- सरकार झूठ बोलती रही और…

Shailendra Singh

मुजफ्फरनगर कांड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग: हम पार्टी

bharatkhabar