featured देश

दिल्ली के केशवपुरम में दीवार गिरने से 2 लोगों की हुई मौत

Screenshot 2022 04 26 100924 दिल्ली के केशवपुरम में दीवार गिरने से 2 लोगों की हुई मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के भीतर गिरने की एक और घटना सामने आई है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी द्वारा मंगलवार को साझा की गई। अधिकारी ने बताया है कि घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम लॉरेंस रोड इलाके का है। 

वहीं इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को सोमवार देर रात 11:00 बजे मिली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि दीवार गिरने की वजह से 2 लोग घायल हो गए थे। उन्हें दीपचंद बन्धु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक में से एक की पहचान 42 वर्षीय सुमित कुमार निवासी आनंद पर्वत के रूप में हुई है वहीं दूसरे मृतक के बारे में कोई विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं है।

 दमकल अधिकारी के बयान के मुताबिक बचाव अभियान समाप्त हो गया है और अब कोई व्यक्ति यहां फंसा नहीं है। इस घटना में एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने इसके संबंध में प्लॉट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे इमारत की मंजिल गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

Related posts

शहीद जवान की पत्नी बोलीं, पाकिस्तान से बदला ले सरकार

bharatkhabar

भाजपा की सीट बंटवारें पर तेजस्वी का बयान, बोले एनडीए जरूर हारेगा चुनाव

bharatkhabar

हल्द्वानी: बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंक की नारेबाजी

Saurabh