Breaking News राज्य

दिल्ली मेट्रो: महिला कोच में यात्रा करने पर नौ हजार पुरुषों का काटा गया चालान

दिल्ली मेट्रो: महिला कोच में यात्रा करने पर नौ हजार पुरुषों का काटा गया चालान

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में पुरुषों का सफर करना दंडनीय अपराध है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक आकड़ा पेश किया है, जिसके तहत 9000 से ज्यादा पुरुषो को महिला कोच में सफर करने के दौरान पकड़ा गया है और इन लोगों का चालान काटा गया है। दिल्ली मेट्रो: महिला कोच में यात्रा करने पर नौ हजार पुरुषों का काटा गया चालान

दिल्ली मेट्रो के महिला डिब्बे में यात्रा करने पर 9,000 से अधिक पुरुषों का चालान काटा गया है। पुलिस ने आज बताया कि ये चालान राष्ट्रीय राजधानी में 153 मेट्रो स्टेशनों पर काटे गए। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, महिला डिब्बों में यात्रा करने वाले 9003 लोगों का चालान काटा गया और दिल्ली मेट्रो में नशे की हालत में यात्रा करने पर 2,399 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया। इसके अलावा मेट्रो पुलिस के लिए आठ नए पुलिस स्टेशन भी बनाए गए हैं।

Related posts

पंचायत चुनाव में लगे कई कर्मचारी भी हुए कोरोना संक्रमित, जानिए कहां का है मामला

Aditya Mishra

जम्मू-कश्मीर से हटाई गई Article 370, केंद्र के अधीन होगा कश्मीर

bharatkhabar

वीडियो वायरल: अय्याशी का अड्डा बना यूपी का बंद स्कूल, देर रात तक चली पार्टी

Rani Naqvi