featured Breaking News राज्य

दिल्ली में मेट्रो की मैजेंटा लाईन हुई तैयार, क्रिसमस से होगी शुरु

metro दिल्ली में मेट्रो की मैजेंटा लाईन हुई तैयार, क्रिसमस से होगी शुरु

नई दिल्ली। इस बार क्रिसमस पर दिल्ली वालों को एक तोहफा मिलेगा। दिल्ली में मेट्रों का काम तेजी से चल रहा है और यहां की मैजेंटा लाईन तैयार हो गई है। क्रिसमस के मौके पर इसे शुरु कर दिया जाएगा। इसकी सबसे खास बात ये है की इस पर मेट्रो बिना चालक रहित दौड़ेगी। शुरु में तो इसे चालक ही चलाएंगे, लेकिन बाद में ये ऑटोमैटिक मोड पर चली जाएगी।

metro दिल्ली में मेट्रो की मैजेंटा लाईन हुई तैयार, क्रिसमस से होगी शुरु

मैजेंटा लाइन की शुरुआत बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच किया जाएगा। इस मेट्रो सेवा की शुरुआत करने के लिए DMRC ने अक्टूबर के महीने में सुरक्षा आयुक्त के पास सभी दस्तावेज जमा किए थे। बारीकी से जांच करने के बाद कुछ शर्तों के साथ मेट्रो को चलाने की अनुमाति दे दी गई थी।

बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच के दूरी लगभग 12 किलोमीटर है और इस लाइन पर 9 मेट्रो स्टेशन हैं। इस पूरी लाइन पर 25 मेट्रो स्टेशन हैं, जिन्हें खोलने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है।

Related posts

कियारा को सेक्स से ज्यादा ये चीजें करने में आता है मज़ा!

Hemant Jaiman

मुरलीधर के जन्मोत्सव से पूरे देश में खुशियों का माहौल, गीत संगीत के बीच लग रहे जयकारे

Trinath Mishra

केंद्रीय मंत्री का दावा, मानव विकास का चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत वैज्ञानिक रूप से गलत

Rani Naqvi