नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के बढ़े हुए किराये का असर दिल्ली के लोगों पर पड़ रहा है। लगातार बढ़े हुए किराय का विरोध किया जा रहा है। एक साल में लगातार दूसरी बार दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने से लोगों की जेब में असर पड़ रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार इसका विरोध कर रही है। लेकिन अब प्रदेश भाजपा भी केंद्र से इसपर विचार करने का दवाब बना रही है।
दिल्ली मेट्रो के किराये के मुद्दे को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को शहरी आवास एवं विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की है। मनोज तिवारी ने बढे़ हुए किराय पर दिल्ली वासियों को राहत देने की अपील की है। जिसके बाद सूत्रों के अनुसार खबर आई है कि हरदीप सिंह पुरी की तरफ से इस मामले में फिर से विचार करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन दिल्ली मेट्रो के किराय को कम करना आसान नहीं होगा पर दिल्ली वासियों पर इसका खासा प्रभाव पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार बढ़े हुए किराय पर दिल्ली वासियों की प्रतिक्रिया आने के बाद इस पर विचार किया जा सकता है। केंद्र द्वारा संकेत दिया गया है कि केंद्र द्वारा 12 किलोमीटर से लेकर 21 किलोमीटर तक दिल्ली मेट्रो के किराय में कटौती की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार केंद्र की तरफ से दिवाली से पहले पहले इस पर फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र नई योजना भी ला सकती है।