featured दुनिया देश

चीनी कंपनियों के करार में प्रोजैक्टों पर होगा पुनः विचार, दिल्ली मेरठ RRTS  होगा करार रद्द

RRTS चीनी कंपनियों के करार में प्रोजैक्टों पर होगा पुनः विचार, दिल्ली मेरठ RRTS  होगा करार रद्द

भारत और चीन के बीच विवाद इस वक्त जोरो पर है। पूरा देश चीन के खिलाफ बहिष्कार को लेकर आंदोलन करने को तैयार हैं।

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच विवाद इस वक्त जोरो पर है। पूरा देश चीन के खिलाफ बहिष्कार को लेकर आंदोलन करने को तैयार हैं। चीन जो भारत के पीठ में छूरा भोगने वाले काम किया और लद्दाख सीमा पर भारतीय सेना पर गोलीबारी और पत्थरबाजी की जिसमे अब तक भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं जिसको लेकर पूरा देश दुखी है साथ ही चीन पर पूरा देश गुस्सा भी है।

बता दें कि ऐसे में चीनी कंपनियों के साथ जो दिल्ली-मेरठ सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर जो करार हुआ था उस करार पर फिर से विचार किया जाएगा और इस करार को रद्द कर दिया जाएगा। क्योंकि इस वक्त चीन अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार सीमा पर सैनिकों पर हमला कर रहा है।

वहीं बता दें कि दिल्ली मेरठ rrts पर केंद्र सरकार ने चीन की कंपनी के साथ करार किया था। उसके बाद से चीन की गंदी हरकतें सामने आना शुरू हो गई जिसको लेकर ये फैसला लिया गया है कि करार पर पुनह विचार किया जाए और भारत चीन के साथ rrtd के करार को रद्द किया जाए। स्वदेशी जागरण मंच ने भी इस करार को रद्द करने के लिए भारत सरकार से मांग की है।

https://www.bharatkhabar.com/why-did-the-ghosts-of-uttarakhand-start-stirring-in-villages/

क्या है पूरा मामला

दरअसल दिल्ली-मेरठ ​रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड स्ट्रेच बनाने के लिए सबसे रकम की बोली एक चीनी कंपनी शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (STEC) ने लगाई है। ऐसे समय में जब देश में चीन के खिलाफ माहौल है और चीनी माल के बहिष्कार की बातें की जा रही हैं करीब 1100 करोड़ रुपये का यह ठेका चीनी कंपनी को मिलने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। उसके बाद से ही चीन के खिलाफ ये फैसला लिया जा सकता है और इस करार को रद्द किया जा सकता है।

Related posts

Gautam Adani : दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर बने गौतम अडानी, बर्नार्ड आरनॉल्ट को छोड़ा पीछे

Rahul

उत्तराखंड विधानसभा में 28 घंटे 22 मिनट चली मानसून सत्र की कार्यवाही

Rani Naqvi

दिल्ली-यूपी सहित एनआइए ने 17 जगहों पर की छापेमारी, 10 आरोपी गिरफ्तार

Ankit Tripathi