featured देश

Delhi MCD Election Results 2022 Live: 231 सीटों के नतीजे घोषित, AAP ने हासिल की 131 सीटों पर जीत

MCD 2 Delhi MCD Election Results 2022 Live: 231 सीटों के नतीजे घोषित, AAP ने हासिल की 131 सीटों पर जीत

Delhi MCD Election Results 2022 Live: MCD के चुनाव में 1349 उम्मीदवार मैदान में थे और इन सभी की किस्मत का फैसला आज रिजल्ट आने के बाद हो जाएगा। देखें रिजल्ट की पल पल की अपडेट…..

AAP को 241 में से 131 सीटों पर मिली जीत
दिल्ली नगर निगम चुनाव के 250 में से 241 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इसमें से आम आदमी पार्टी ने 131 सीटों पर जीत हासिल की हैं। वहीं बीजेपी को 100 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 7 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है। फिलहाल 9 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। आप-बीजेपी और कांग्रेस 3-3 सीटों पर आगे चल रही है।

231 सीटों के नतीजे घोषित, AAP ने हासिल की 124 सीटों पर जीत
दिल्ली नगर निगम के सभी 250 सीटों में से 231 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें से आम आदमी पार्टी ने 124 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी को 97, कांग्रेस को 7 और अन्य को 3 सीटों पर कामयाबी मिली है।

मनीष सिसोदिया के विधानसभा में बीजेपी कई सीटों पर जीती

दिल्ली नगर निगम चुनाव में उपुमख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा पटपड़गंज की चार में से तीन सीट पर बीजेपी जीत गई है या आगे है।

  • मयूर विहार फेज 2- आप
  • पटपड़गंज- बीजेपी
  • विनोद नगर- बीजेपी आगे
  • मंडावली- बीजेपी

AAP 106 सीटों पर जीती
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आने लगे है। अब तक 196 सीटों के परिणाम आ गए हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी को 106, बीजेपी को 84, कांग्रेस को 5 और अन्य को 1 सीटें मिल हैं। 54 सीटों पर काउंटिंग जारी है।

  • MCD चुनाव में 94 सीटों पर नतीजे घोषित
  • अब तक 49 सीटों पर AAP ने जीत दर्ज की
  • बीजेपी ने अब तक 40 सीटों पर जीत दर्ज की
  • कांग्रेस ने अब तक 4 सीटों पर जीत दर्ज की
  • MCD चुनाव में 94 सीटों के नतीजे घोषित।

14-14 सीटों पर बीजेपी और AAP को मिली जीत
दिल्ली नगर निगम चुनाव के कुल 31 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। इन 31 सीटों में 14-14 सीटों पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं 2 वार्ड में कांग्रेस की जीत हुई है। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।

  • BJP-96 सीटों पर और AAP-121 पर आगे चल रही है। बीजेपी ने दस और आप ने 6 सीटें जीती।

अबुल फजल एनक्लेव वार्ड नंबर 188 से कांग्रेस की जीत
अबुल फजल एनक्लेव वार्ड नंबर 188 से कांग्रेस पार्टी की अरिबा खान ने आम आदमी पार्टी के वाजिद खान को शिकस्त दी।

एमसीडी चुनाव में इन प्रत्याशियों की जीत

  • एमसीडी चुनाव में जामा मस्जिद से आम आदमी पार्टी जीत गई है।
  • कापासेड़ा वार्ड नंबर 132 से भी आम आदमी पार्टी 1484 से जीती।
  • गीता कॉलोनी वार्ड नंबर 210 से भाजपा जीती।
  • वार्ड 173 ग्रेटर कैलाश बीजेपी से जीती।

एमसीडी चुनाव में AAP बहुमत के करीब
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी 122 सीटों, जबिक बीजेपी 93 सीटोंं, कांग्रेस 10 सीटों और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही है।

AAP 128 सीटों पर आगे
दिल्ली नगर निगम के रुझानों में आम आदमी पार्टी 128 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 106 सीटों पर आगे है। इसके अलावा कांग्रेस ने 11 सीटों पर बढ़त बना रखा है।

Related posts

प्रियंका और निक अपनी शादी से भी कमाएंगे पैसे, तसवीरों का एक मैगजीन के साथ किया सौदा

Rani Naqvi

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, केंद्र पर हमलावर हुए मरकाम

Saurabh

महाशिवरात्रि 2021: 11 मार्च को बन रहे कई शुभ योग, महादेव के पूजन से बनेंगे सारे बिगड़े काम

Pradeep Tiwari