featured Breaking News देश राज्य

डबल मर्डर से दहली राजधानी, मौत के बाद भी बदमाश मारते रहे गोली

crime 1 डबल मर्डर से दहली राजधानी, मौत के बाद भी बदमाश मारते रहे गोली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीती रात दिल्ली में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात के बाद कोहराम मच गया है साथ ही कानून व्यवस्था पर भी कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पहली घटना दिल्ली के भजनपुरा इलाके से है। यहां बदमाशों ने एक युवक पर इतनी गोलियां चलाई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

crime 1 डबल मर्डर से दहली राजधानी, मौत के बाद भी बदमाश मारते रहे गोली
crime

यहां आरिफ नामक युवक देर रात करीब एक बजे अपने घर से बाहर निकला था। वह फोन पर बात करते करते अपने घर से आगे जाने लगा। लेकिन अचानक ही वहां पर बाइक सवार बदमाशों ने अपना तांडव दिखाना शुरु कर दिया। अपराधियों ने आरिफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसपर 30 गोलियां बरसाईं। इस फायरिंग में आरिफ के शरीर में 25 गोलियां लगी। इतनी सारी गोलियां लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से तत्काल फरार हो गए।

जानकारी है कि बदमाशों ने आरिफ की मौत होने के बाद भी उसपर गोलियां चलाना बंद नहीं किया। मृतक आरिफ कपड़ा सिलाई का काम करता है। वही दूसरी घटना दिल्ली के ब्रह्मापुरी इलाके की है। यहां भी बदमाशों के हौसले कम बुलंद नहीं हैं। बदमाशों ने यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। महज चार घंटों के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर से हड़कंप की स्थिति हो रखी है। पुलिस भी जल्द से जल्द बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Related posts

बिग बॉस 12: जानिए बिग बॉस के दूसरे हफ्ते के लिए कौन है नॉमिनेट और कौन है सेफ

Rani Naqvi

मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव

Trinath Mishra

बिहार के बाहुबली ने दुबारा किया ऐलान, अदालत में करूंगा सरेंडर, पुलिस की किरकिरी

bharatkhabar