नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्ना आंदोलन से ने राजनीतिक पहचान हासिल करने वाले अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने गुरु अन्ना हज़ारे को जन्मदिन की बधाई दी। केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘आदरणीय अन्ना हज़ारे जी को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनायें। भगवान उन्हें लम्बी और स्वस्थ आयु दे।‘
आदरणीय अन्ना हज़ारे जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें। भगवान उन्हें लम्बी और स्वस्थ आयु दे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 15, 2017
15 जून को अन्ना हजारे 80 साल के हो गए है। 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी ‘जनलोकपाल आंदोलन’ से उन्होंने एक नई पहचान मिली। हालांकि अन्ना हजारे इससे पहले समाजसेवा के लिए कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे और 1991 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के तीन मंत्रियों के भ्रष्ट्राचार के खिलाफ आंदोलन भी कर चुके थे लेकिन अन्ना को व्यापक राष्ट्रीय पहचान मिली ‘जनलोकपाल आंदोलन’ से।यूपीए-2 की तत्कालीन सरकार के दौर में एक से बढ़कर एक घोटाले उजागर हो रहे थे। ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ नामक एक मंच जो जल्द ही भ्रष्टाचार विरोधी सबसे बड़ा केंद्र बन गया।
उस वक्त अन्ना के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव। बहरहाल इस आंदोलन ने केंद्र की यूपीए सरकार की विदाई तय कर दी।