Arvind Kejriwal Poster: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ‘पोस्टर वॉर’ शुरू हो गई है। पीएम मोदी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें :-
मंडी हाउस के पास लगे पोस्टर में दिल्ली के मुख्यमंत्री की तस्वीर है और लिखा है- ‘अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली बचाओ’। यहां खास बात है कि निवेदक की जगह बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को पोस्टर में ‘बेईमान, रिश्वतखोर और तानाशाह’ भी बताया गया है।
.@AamAadmiParty वालों हमने खुले में, नाम देकर पोस्टर निकाला है, तुम्हारी तरह नहीं जो चोरी छिपे बिना नाम के पोस्टर निकाले।
हम तुम्हारी तरह डरते नहीं।@ArvindKejriwal को दिल्ली से अब हटना ही चाहिए।अगर दिल्ली को बचाना है।
यह आए थे भ्रष्टाचार मिटाने, ख़ुद के 2 मंत्री जेल में है। pic.twitter.com/gwbPDMyCcq
— Harish Khurana (@HarishKhuranna) March 23, 2023
इससे पहले, मंगलवार यानी 21 मार्च को पूरे दिल्ली शहर में पीएम मोदी के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ पोस्टर देखे गए थे। इसके खिलाफ, दिल्ली पुलिस ने करीब 100 एफआईआर दर्ज की और 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया।
मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है‼️
इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी?
PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
एक पोस्टर से इतना डर! क्यों? pic.twitter.com/RLseE9Djfq
— AAP (@AamAadmiParty) March 22, 2023
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था. AAP के ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा गया, “मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है. इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है. एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?”